जसप्रीत बुमराह. टीम इंडिया के सुपर स्टार. बुमराह ने अभी-अभी चोट से वापसी की है.श्रीलंका में चल रहा Asia Cup 2023 लंबे वक्त के बाद उनका पहला वनडे टूर्नामेंट है.और इसमें अभी तक बुमराह ने बेहतरीन बोलिंग की है. पाकिस्तान के खिलाफ़ गज़ब करने केबाद वह श्रीलंका के खिलाफ़ खेलने उतरे थे. और इस मैच की शुरुआत में ही उन्हें थोड़ीदिक्कत हुई, जिसने भारतीय फ़ैन्स को डरा दिया.बुमराह को बीते साल बैक इंजरी हुई थी. जिसके चलते वह T20 वर्ल्ड कप और IPL, दोनोंसे बाहर रहे थे. तक़रीबन साल भर बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ़ हुई T20I सीरीज़ केसाथ वापसी की थी. वापसी के बाद से बुमराह अच्छी लय में दिख रहे हैं. फ़ैन्स को इसीसाल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनसे बहुत उम्मीदें हैं. और इसीलिएमंगलवार, 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ़ बुमराह को परेशानी में देख, फ़ैन्स कादिल बैठ गया था.हुआ ये कि बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ़ बोलिंग की शुरुआत की. और शुरुआत में ही एकगेंद फ़ेंकते वक्त उन्हों अपना टखना मोड़ लिया. बुमराह का टखन फ़ॉलो-अप में मुड़ा.और ये दृश्य देखते ही फ़ैन्स डर गए. हालांकि बुमराह को इससे ज्यादा नुकसान नहींहुआ. उन्होंने बाद में वापसी की और अपना स्पेल पूरा किया. बुमराह ने ना सिर्फ़ अपनास्पेल पूरा किया, बल्कि उन्होंने पतुम निसंका का बड़ा विकेट भी निकाला.बुमराह की हालत से परेशान एक फ़ैन ने ट्वीट किया,‘बुमराह भाई संभलकर, और चोट नहीं.’Bumrah bhai sambhal kr No more injury 🙂#INDvSL— POINT TOH HAI (@on_point_22) September 12, 2023एक दूसरे फ़ैन ने लिखा,‘उम्मीद करता हूं कि बुमराह ठीक होंगे. चोटों की बात आए तो वह सबसे दुर्भाग्यशालीप्लेयर्स में से एक हैं.’I hope Bumrah is okay. One of the unluckiest player when it comes to injuries.pic.twitter.com/G7rnm5Z74x— M (@anngrypakiistan) September 12, 2023बात मैच की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम की शुरुआतदेखकर रोहित का ये फैसला सही भी लगा. लेकिन 11.1 ओवर्स में 80 के टोटल पर शुभमन गिलके आउट होने के बाद मामला बिगड़ गया. 90 के टोटल पर विराट कोहली और 91 पर रोहितशर्मा भी आउट हो गए. रोहित ने टीम के लिए सबसे ज्यादा, 53 रन की पारी खेली. जबकिकेएल राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए. गिल ने 19 रनजोड़े.टीम इंडिया पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम ने कुल 213 रन बनाए. श्रीलंका केलिए दुनित वेलालागे ने सबसे ज्यादा पांच विकेट निकाले. जबकि पार्ट टाइम स्पिनर चरितअसलंका ने चार विकेट अपने नाम किए. एक विकेट महीष तीक्षणा के खाते में गया.जवाब में श्रीलंका की शुरुआत ही खराब हो गई. पतुम निसंका छह, जबकि दिमुत करुणारत्नेदो रन बनाकर आउट हो गए. कुसल मेंडिस 15, सदीरा समरविक्रमा 17 और चरित असलंका 22 रनबनाकर आउट हुए. धनंजय डि सिल्वा ने कुछ देर तक एक छोर संभाला. उन्होंने 41 रन बनाए.टीम के लिए बोलिंग में कमाल करने वाले दुनित वेलालागे ने सबसे ज्यादा, 42 रन कीपारी खेली. श्रीलंका की टीम 172 के टोटल पर सिमट गई. भारत के लिए कुलदीप यादव नेसबसे ज्यादा, चार विकेट लिए. दो-दो विकेट जडेजा और बुमराह के खाते में गए. जबकिसिराज, हार्दिक ने एक-एक विकेट लिया.