The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2022: Virat kohli's sefie with two pakistani fan wins hearts ahead of mega clash between ind vs pak

कौन पाकिस्तानी चाहता है पाकिस्तान के खिलाफ़ 50 रन बनाकर फॉर्म में लौटें विराट?

विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के बाद फैन से मुलाकात की

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 06:10 PM IST)
Virat Kohli, Asia Cup, IND vs PAK
फैन से मिले विराट (twitter/screengrab)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli). भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी फैन फॉलोइंग है. लोग उनसे मिलने और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने को लेकर किसी भी हद तक गुज़र जाने को तैयार रहते हैं. विराट इस वक्त एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के साथ UAE में हैं.

जहां क्रिकेट फैन्स उनकी एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं. इनमे सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी फैन्स भी शामिल हैं. ऐसी ही पाकिस्तान की एक विकलांग फैन उनकी एक झलक पाने के लिए काफी दूर से वहां आई थीं, जिसकी ख्वाहिश किंग कोहली ने पूरी कर दी.

#Virat Kohli के साथ ली सेल्फी

एशिया कप 2022 की तैयारियों में जुटे विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के बाद जाकर इस फैन से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई. जिसके बाद वो फैन काफी खुश नजर आईं. Paktv.tv के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस विकलांग फैन का वीडियो शेयर किया गया. जिसमें विराट कोहली से मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए कहा,

‘विराट कोहली से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मेरे साथ सेल्फी ली और मेरा हाल-चाल भी पूछा.’

# Virat ने एक फैन को सिक्योरिटी गार्ड से बचाया

इससे पहले गुरुवार (25 अगस्त) को एक फैन विराट कोहली से मिलने के लिए UAE पहुंच गया था. जहां वो टीम के प्रैक्टिस करने वाली जगह पर पहुंच गया. हालांकि वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे आगे जाने की इजाज़त नहीं दी. कोहली से मिलने के लेकर उसने काफी देर तक सिक्योरिटी गार्ड्स से रिक्वेस्ट की. लेकिन बात नहीं बनी.

प्रैक्टिस खत्म करके कोहली जब टीम बस की तरफ जा रहे थे, तब इस फैन ने ज़ोर से आवाज लगाते हुए कोहली से मिलने की गुजारिश की. बस फिर क्या था कोहली की नज़र जैसे ही अपने फैन पर पड़ी, वो खुद चलकर उससे मिलने आ गए. कोहली ने उनके पास आकर सेल्फी भी खिंचवाई. जिब्रान नाम के इस फैन के कोहली से मिलने का वीडियो Paktv.tv ने शेयर किया है. कोहली से मिलने के बाद जिब्रान ने कहा

‘मैं विराट कोहली से मिलने के लिए पाकिस्तान से यहां आ गया हूं. मैंने इसके लिए पूरे एक महीने तक इंतज़ार किया. उम्मीद है कि वो जल्द ही फॉर्म में वापस लौटेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी 50+ रन्स बनाएंगे.’ 

एशिया कप में इंडिया अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से खेलने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अब तक कुल 7 बार एशिया कप अपने नाम किया है. टीम पिछले दो बार से लगातार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनती आ रही है. 

जिस टीम के लिए डर रहे हो, वही टीम एशिया कप डिफेंड कर लेगी!

Advertisement

Advertisement

()