The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2022: Virat Kohli, on the brink of 100 T20Is, and other major milestones like 100 T20I sixes and 11000 T20 runs

Asia Cup 2022: विराट कोहली फॉर्म में लौटे तो वो कर देंगे जो काम आसान नहीं है!

विराट एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 06:31 PM IST)
Virat Kohli file photo
विराट कोहली (फाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली, विराट कोहली, विराट कोहली. किसी SEO जानकार से पूछेंगे तो जवाब शायद यही होगा कि क्रिकेट में इन दिनों एशिया कप 2022, इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले के अलावा सबसे ज़्यादा चर्चा वाला कीवर्ड ये ही है. हो भी क्यों ना एशिया कप में सबसे ज़्यादा नज़रें इन पर ही बनी हुई हैं. विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद से ही टीम से बाहर हैं और अब वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सभी विराट प्रेमी चाहते हैं कि विराट फॉर्म में लौट आएं और भारत को एशिया कप जिता दें. 

फॉर्म में लौटने के अलावा विराट पर नज़र इसलिए भी रहती है क्योंकि वो जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड तो ध्वस्त होता ही है. अब भी ऐसा होना है. विराट कोहली एशिया कप में पहला मैच खेलते ही 100 T20 खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इतना ही नहीं, एशिया कप में विराट के रडर पर दो और बड़े रिकॉर्ड्स मौजूद हैं.

विराट के RECORDS:

विराट अगर 100 T20 मैच खेलते हैं, तो वो दुनिया के सिर्फ दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन जाएंगे जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हों. विराट से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व बैट्समैन रॉस टेलर ने ये काम 2020 में ही कर लिया था. विराट कोहली की फॉर्म पिछले कुछ वक्त से अच्छी नहीं रही है. जिसकी वजह से हालिया वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे दौरे से भी उन्हें आराम दिया गया था.

एशिया कप में उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि एशिया कप में उनका औसत कमाल का है. एशिया कप में विराट का औसत 60 से ज्यादा का रहा है और फ़ैन्स चाहेंगे कि वो एक बार फिर कमाल की बैटिंग कर फॉर्म में लौट आएं. विराट ने अब तक एशिया कप में 16 मैच खेलकर कुल 766 रन बनाए हैं. 

अब आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में भी बता देते हैं, जो विराट एशिया कप के दौरान तोड़ सकते हैं. विराट अगर एशिया कप में सात छक्के लगाते हैं, तो वो इंटरनेशनल T20 में 100 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे. ऐसा करने वाले विराट दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे. छक्के मारने के एक्सपर्ट रोहित शर्मा इस लिस्ट में बाकी प्लेयर्स से बहुत आगे निकल चुके हैं. रोहित ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में अब तक 163 छक्के लगाए हैं.

छक्कों के अलावा विराट अगर 374 रन बना लेते हैं, तो वो T20 क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. हालांकि इसके लिए विराट को अपनी पुरानी लय में लौटना होगा और लगातार लंबी पारियां खेलनी होंगी. एशिया कप में कोहली के नंबर तीन पर बैटिंग करने की उम्मीद है. केएल राहुल और टीम के कप्तान रोहित शर्मा टीम के लिए ओपनिंग करेंगे. भारत एशिया कप में अपने कैम्पेन का आगाज़ पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले से करेगा. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा. 

जिस टीम के लिए डर रहे हो, वही टीम एशिया कप डिफेंड कर लेगी!

Advertisement

Advertisement

()