टेस्ट क्रिकेट में बोहनी कर रहे इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने तीसरेऔर आखिरी टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड को 321 रनों से हराकर सीरीज में सूपड़ा साफ करदिया है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 475 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में कीवी टीम153 रनों पर सिमट गई. इस टेस्ट मैच में आर अश्विन ने 13 विकेट लिए और 2 रन आउट किए.तो मैन ऑफ द मैच उन्हें ही मिलना था. साथ ही, सीरीज़ में 27 विकेट लेकर अश्विन मैनऑफ द सीरीज भी ले गए. अश्विन के आने के बाद भारत ने 8 टेस्ट सीरीज जीती हैं, जिनमें7 सीरीज में अश्विन ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ रहे हैंविराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यू जीलैंड को हराकर लगातार चौथी टेस्टसीरीज जीती है. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया इससे पहले श्रीलंका, दक्षिणअफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत चुकी है.कप्तान विराट कोहली मैच 17, जीत 10, हार 2, ड्रॉ 517 मैचों में कभी भी एक ही टीम लगातार नहीं उतारी!तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 216-3 के स्कोर परघोषित की. चेतेश्वर पुजारा 101 और अजिंक्य रहाणे 23 रन बनाकर नॉटआउट रहे और गौतमगंभीर ने 50 रन बनाए. भारत ने पहली पारी 557 के स्कोर घोषित की थी और न्यूजीलैंड कीपहली पारी 299 रन पर सिमट गई थी. इस तरह पहली पारी में भारत के पास 258 रनों कीबढ़त थी.अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाने वाले पुजारा ने पहले गंभीर के साथ मिलकर दूसरेविकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. फिर रहाणे के साथ मिलकर बेहतरीन 58 रन की नाबादसाझेदारी की.खेल के तीसरे दिन गौतम गंभीर कंधे की चोट के चलते मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिनवो चौथे दिन जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने बेहतरीन शॉट्स लगाए. 2साल बाद वापसी कर रहे गंभीर ने अपने टेस्ट करिया का 22वां अर्धशतक पूरा किया. भारतकी ओर से विराट कोहली ने पहली पारी में 211 रन बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 188 रनोंका स्कोर खड़ा किया था.संक्षिप्त स्कोर भारत 517-5 (कोहली 211, रहाणे 188) और 216-3 (पुजारा 101*, गंभीर50) न्यूज़ीलैंड 299 (गुप्टिल 72, नैशम 71) और 153 (टेलर 32, गुप्टिल 29) भारत 321रन से विजय.