The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ashes: England docked five WTC points and 100 percent match fees, Australia's match hero Travis Head fined 15% of his match fee

ऑस्ट्रेलिया से हारते ही इंग्लिश प्लेयर्स की मैच फीस क्यों छिन गई?

WTC पॉइंट्स भी गए.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021, 12:11 PM IST)
Img The Lallantop
इंग्लैंड की हार के साथ एशेज फिलहाल 1-0 पर है ( फोटो – एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
एशेज 2021 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ियों पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल से उनके पांच पॉइंट्स भी घटा दिए गए हैं. इंग्लैंड पर यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के चलते लगा है. इनके साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे ऑस्ट्रेलियन ट्रेविस हेड पर भी जुर्माना लगा है. उनकी मैच फीस में 15 परसेंट की कटौती हुई है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नियम और ICC के प्लेयर कोड ऑफ कंडक्ट के तहत, अगर टीमें तय समय में एक ओवर कम डालती हैं. तो उन पर चैम्पियनशिप का एक पॉइंट और मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगता है. मैच रेफरी डेविड बून के मुताबिक इंग्लैंड ने मैच के तय वक्त में पांच ओवर कम डाले थे. जिसके चलते टीम पर पांच WTC प्वाइंट और 100 प्रतिशत फीस का जुर्माना लगा है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो ट्रेविस हेड पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में ट्रेविस, बेन स्टोक्स की गेंद पर बीट हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. इसी के चलते वो  ICC कोड ऑफ कंडक्ट, ऑर्टिकल 2.3 के तहत दोषी पाए गए हैं. जिसमें खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता. 24 महीने के अंतराल में उनका पहला अपराध होने के चलते उनको एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है. # पहले मैच में क्या हुआ? गाबा में खेले गए इस पहले मैच की बात करें तो टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन उनका ये फैसला शुरू से ही गलत साबित हुआ. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 147 रन पर ही बना पाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट निकाले. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शानदार रही. शुरुआत में ही एक विकेट गंवाने के बावजूद टीम ने किसी भी मोमेंट पर मैच को अपने हाथ से नहीं जाने दिया. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 152 और डेविड वॉर्नर ने 94 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम 425 रन बनाकर ऑल-आउट हुई. इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद कप्तान जो रूट और दाविद मलान के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन चौथे दिन के पहले सेशन में ही दोनों बल्लेबाज आउट हो गए. इन दोनों के बाद बाकी प्लेयर्स भी जल्द ही पैवेलियन लौट गए. और टीम 297 रन बनाकर कुल 20 रन की लीड ही ले पाई. नेथन लॉयन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार विकेट निकाले. और फिर ऑस्ट्रेलिया ने 20 रन का लक्ष्य एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

Advertisement

Advertisement

()