The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ashes: Alex Carey beats Rishabh Pant and others in taking most catches behind the wicket on Test Debut, Nathon Lyon gets his 400th Test Wicket

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी के रिकॉर्ड से ऋषभ पंत क्यों याद आए?

नेथन लॉयन ने टेस्ट मैचों में 400 विकेट पूरे किए.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021, 07:36 AM IST)
Img The Lallantop
नेथन लॉयन(बाएं) ने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. वहीं टेस्ट डेब्यू पर एलेक्स कैरी(दाएं) ने आठ कैच लेने का रिकॉर्ड बना दिया है. (फोटो – एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
एशेज 2021 (Ashes 2021) का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया. इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है. इस जीत में टीम के सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा. वहीं इस मैच में कई खिलाड़ियों ने बड़े रिकॉर्डस भी बनाए. नेथन लायन ने टेस्ट मैचों में 400 विकेट पूरे कर लिए. जबकि गाबा में टेस्ट डेब्यू करने वाले एलेक्स कैरी ने विकेटकीपिंग करते हुए सबसे ज्यादा 8 कैच लपके. #एलेक्स ने पंत का रिकॉर्ड तोड़ा गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टिम पेन की गैर-मौजूदगी में एलेक्स कैरी को डेब्यू करने का मौका मिला. विकेट के पीछे 3 कैच लपककर उन्होंने पहली पारी में तीन इंग्लिश खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया. इसके बाद जब इंग्लैंड की दूसरी पारी आई, तो कैरी ने इस बार 5 खिलाड़ियों का कैच पकड़ा और उन्हें वापस भेजा. इसके साथ ही एलेक्स कैरी ने टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज्यादा 8 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बना दिया. टेस्ट डेब्यू पर विकेट के पीछे 7 कैच लेने का रिकॉर्ड कई खिलाड़ियों के नाम है. इंग्लैंड के क्रिस रीड, ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टेबर और इंडिया के ऋषभ पंत ये कमाल कर चुके हैं. हालांकि साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने विकेटकीपर के तौर पर अपने पहले मैच में 9 कैच पकड़े थे. हालांकि, वो इस मैच से पहले अपना टेस्ट डेब्यू मैच स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके थे. #नेथन लॉयन ने पूरे किए 400 विकेट इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना. नेथन लायन ने 400 विकेट पूरे कर लिए. लंबे अरसे बाद उन्होंने ये कारनामा किया है. उन्होंने 399वां विकेट 19 जनवरी 2021 को लिया था. तब भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आउट किया था. लगभग एक साल बाद अब नेथन लायन ने इंग्लैंड के दाविद मलान का विकेट निकाल कर टेस्ट करियर में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही नेथन लायन ऑस्ट्रेलिया के लिए 400 विकेट निकालने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा ही ये मुकाम हासिल कर पाए थे. पहली पारी में विकेटलेस जाने के बाद नेथन लायन ने मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड को समेटने का काम किया है. उन्होंने चौथे दिन चार विकेट निकालकर इंग्लैंड को 297 रन पर ही रोक दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड 20 रन की बढ़त ही बना पाया. ये लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()