The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ashes 2023 Australian Opener Usman Khawaja unhappy with ICC Slow Over rate fines on Australia

ICC ने लगाई पेनल्टी तो भड़के ऑस्ट्रेलियन दिग्गज ने क्या ट्वीट कर दिया?

'इस बात में तो बहुत सेंस है ना.'

Advertisement
pic
2 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2023, 08:42 PM IST)
Usman Khawaja Unhappy with ICC
ICC से नाखुश हैं उस्मान ख़्वाजा (एपी फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ashes 2023 खत्म हो चुकी है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई पांच टेस्ट की सीरीज़ 2-2 पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ के पहले दो मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 की लीड ले ली थी. लेकिन इंग्लैंड ने तीसरा और पांचवां टेस्ट जीत, सीरीज़ में बराबरी कर ली. जबकि चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. सीरीज़ खत्म होने के बाद ICC ने दोनों टीम्स पर स्लो ओवर रेट के लिए फ़ाइन लगाया है.

ICC ने ऑफ़िशल रिलीज़ जारी कर बताया कि उन्होंने दोनों टीम्स के पॉइंट्स काटे हैं. ICC ने अपने बयान में कहा,

'नए नियमों के तहत, उन पर मैच फ़ीस का पांच परसेंट का ज़ुर्माना और हर ओवर के लिए एक पॉइंट की पेनल्टी लगी है.'

ऑस्ट्रेलिया के 10 जबकि इंग्लैंड के 19 पॉइंट्स काटे गए. ऑस्ट्रेलिया पर यह ज़ुर्माना मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट के लिए लगा. इस टेस्ट के आखिरी दो दिन बारिश से धुल गए थे. जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ली में खेले गए टेस्ट के अलावा, बाक़ी सारे टेस्ट में स्लो ओवर रेट से बोलिंग की. और इसीलिए उन पर बड़ा ज़ुर्माना लगा.

ऑस्ट्रेलियन ओपनर उस्मान ख़्वाजा ICC के इस फ़ैसले से नाखुश हैं. और उन्होंने अपनी नाखुशी ट्विटर के जरिए जताई. सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख़्वाजा ने ट्वीट किया,

'दो दिन की बारिश के चलते, मैनचेस्टर की दूसरी पारी में बोलिंग का मौका भी नहीं मिला. और ICC ने इसके बावजूद स्लो ओवर रेट के लिए हम पर फ़ाइन लगाया और 10 पॉइंट्स काट लिए. इस बात में तो बहुत सेंस है.'

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 107.4 ओवर्स फेंके थे. जबकि बारिश के चलते दूसरी पारी में उनकी बोलिंग ही नहीं आई. चौथे दिन बार-बार बारिश से खेल खराब हुआ. और पांचवें दिन तो हालात और खराब हो गए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 275 रन की लीड ली थी.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 215 पर पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मैच ही नहीं हो पाया. इसी के चलते मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. बात WTC Table की करें तो पाकिस्तान की टीम अभी टॉप पर है. इन्होंने WTC Cycle में अपने पहले दोनों टेस्ट जीते हैं. पाकिस्तान ने श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया था. टीम के पास अभी 24 पॉइंट्स हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद भारत के 16 पॉइंट्स हैं. जबकि मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे और वेस्ट इंडीज़ चौथे नंबर पर है.

बता दें कि टीम्स की पोजिशन टोटल पॉइंट्स की जगह परसेंटेज के आधार पर तय होती है. पाकिस्तान अभी 100 परसेंट के हिसाब से पॉइंट्स स्कोर कर रहा है. जबकि भारत 66.67, ऑस्ट्रेलिया 30 तो वेस्ट इंडीज़ 16.67 परसेंट.

वीडियो: विरेंद्र सहवाग का पाकिस्तानी अंपायर को घूस देने वाला क़िस्सा सुना?

Advertisement

Advertisement

()