ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने क्रिकेट सेब्रेक लेने का फैसला किया है. पेन ने इसकी वजह मानसिक तनाव को बताया है. उनका येब्रेक अनिश्चितकाल के लिए है और वो फिर कब वापसी करेंगे इस बारे में कोई भी जानकारीनहीं मिली है. इसका मतलब ये हुआ है कि टिम पेन आगामी एशेज सीरीज़ में खेलते हुएनहीं दिखेंगे. एशेज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जब अपने दल का ऐलान किया था. तो उसमेंटिम पेन बतौर कप्तान शामिल थे. लेकिन सेक्स चैट स्कैंडल में नाम आने के बादउन्होंने कप्तानी छोड़ दी. और अब क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. बता देंकि टिम पेन को मार्श कप में तस्मानिया की टीम से खेलना था. लेकिन उन्होंनेशुक्रवार, 26 नवंबर के सुबह ही अपना नाम वापस ले लिया. टिम पेन ( Tim Paine) केमैनेजर जेम्स हेंडरसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी. हेंडरसन नेलिखा, 'टिम पेन मानसिक स्वास्थ्य के कारण क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेरहे हैं. हम उनकी और बोनी पेन के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. इस बारे मेंहम आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.'Confirming that @tdpaine36 is stepping away from cricket for an indefinitemental health break. We are extremely concerned for his and Bonnie’s well-beingand will be making no further comment at this time.— James Henderson (@jahenderson63) November 25, 2021 #क्या है पूरा मामला? दरअसल,2017 में टिम पेन ने एक महिला सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजेथे. इसके बाद उस महिला ने 2017 में ही नौकरी छोड़ दी. बाद में जब बॉल टेम्परिंगकांड हुआ तो टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया. लेकिन पिछलेहफ्ते इस मामले को लेकर सवाल उठे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच शुरू की. जिसकेबाद टिम पेन ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया. कप्तानी छोड़ते हुए पेन ने कहा, 'मैंआज आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. यह काफी कठिन फैसला है लेकिनमेरे, मेरे परिवार और क्रिकेट के लिए सही है. करीब चार साल पहले मैंने उस महिलासहकर्मी को भद्दे मैसेज भेजे थे. मैंने उस घटना के लिये माफी मांगी थी और आज भीमांगता हूं. मैने अपनी पत्नी और परिवार से बात की है. उनकी माफी और सहयोग के लियेशुक्रगुजार हूं.' बता दें कि टिम पेन के कप्तानी छोड़ने और अब क्रिकेट से ब्रेक लेनेके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का भी बयान आया है. बोर्ड ने अपने खिलाड़ी का साथ देनेका फैसला किया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ली नेकहा है कि 'हम जानते हैं कि यह टिम और उनके परिवार के लिए काफी अहम समय है और हमउनका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम टिम के ब्रेक लेने के फैसले को समझते हैंऔर उसका सम्मान करते हैं ताकि वह खुद की और अपनी फैमिली का ख्याल रख सकें.' दूसरीओर, ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए टेस्ट कप्तान का भी ऐलान कर दिया है. तेज़ गेंदबाज पैटकमिंस को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 47वें टेस्ट कप्तानबने हैं. साथ ही स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है. बता दें कि एशेज सीरीज आठदिसंबर से शुरू हो रही है. पहला मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा.