सिनेमा से जुड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट चाहते हैं या कम समय में फिल्मी दुनिया सेजुड़ी ज़्यादा से ज़्यादा खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आजनीचे खबरों में पढ़िए, 'द क्राउन' वेब सीरीज़ के सेट से कितने करोड़ रुपयों की चोरीहो गई, कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' की चौथी कंटेस्टेंट कौन बनीं और अरशद वारसी कोअपने किस पोस्ट के लिए ट्रोलिंग सहनी पड़ी?1. ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड डॉक्यूमेंट्री के एक्टर को यूक्रेन से सुरक्षित निकालायूक्रेन और रुस के बीच युद्ध छिड़ चुका है. यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षितनिकालने की कोशिशें जारी हैं. डॉक्यूमेंट्री 'फ्ली' की प्रोड्यूसर मोनिका ने बतायाकि उन्होंने ऑस्कर शॉर्टलिस्टेड डॉक्यूमेंट्री 'द डिस्टेंट बार्किंग ऑफ डॉग्स' मेंकाम करने वाले एक्टर Oleg Afanasyev और उनके परिवार को यूक्रेन से सुरक्षित बाहरनिकाल लिया है. मोनिका ने लोकल प्रोडक्शन हाउस की मदद से Oleg को सुरक्षित जगहपहुंचा दिया है.2. 'स्क्विड गेम' स्टार अनुपम त्रिपाठी पॉडकास्ट ड्रामा सीरीज़ में हिस्सा लेंगेनेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली 'स्किवड गेम' सीरीज़ के एक्टर अनुपम त्रिपाठी जल्दही ऑडियो सीरीज़ 'स्कैमर्स' में काम करेंगे. अनुपम इस सीरीज़ में अपनी आवाज़ देंगे.वो इंडिया के टेलीमार्केटर बनेंगे जो बाद में स्कैमर बन लोगों से पैसे ऐंठने लगताहै.3. अमेरिकन सीरीज़ 'द क्राउन' के सेट से डेढ़ करोड़ के प्रॉप चोरीअमेरिकन पॉपुलर सीरीज़ 'द क्राउन' के सेट से बड़ी चोरी हो गई है. सेट से 350 एंटीकआइटम्स चुराए गए हैं. जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए के आस-पास की बताई जा रही है.4. 'केसरी' के डायरेक्टर अनुराग सिंह संग काम करेंगे टाइगर श्रॉफटाइगर श्रॉफ ने रिसेंटली 'हीरोपंती 2' की शूटिंग खत्म की है. खबर है कि वो अब'केसरी' के डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म में दिखेंगे. जिसे अमेज़न प्राइम वीडियोपर रिलीज़ किया जाएगा.5. विजय देवरकोंडा की अगली तेलुगु फिल्म में कियारा अडवाणी?साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की अगली तेलुगु फिल्म में कियारा अडवाणी नज़र आ सकतीहैं. ये फिल्म शिवा निरवाना के डायरेक्शन में बनेगी. सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंततक ये फ्लोर पर आ जाएगी.6. साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में दिखेंगे कपिल शर्माकपिल के शो पर पहुंचे डायरेक्टर-प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अनाउंसमेंट की किउनकी अगली फिल्म में कपिल शर्मा होंगे. फिलहाल वो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.अगले दो महीनों में इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे.7. रेसलिंग चैम्पियन बबिता फोगाट बनीं 'लॉकअप' की चौथी कंटेस्टेंटकंगना रनौत के शो 'लॉकअप' की चौथी कंटेस्टेंट फेमस रेसलिंग चैम्पियन बबिता फोगाटबनी हैं. शो से उनका प्रोमो भी आ गया है..@BabitaPhogatne badhaai hai hamaare desh ki shaan. Ab dekhiye kaise woh karengi iss jail meinmushkilon se dangal 💪 #KanganaRanaut#LockUpp#MXPlayer@ektarkapoor@altbalaji@munawar0018@iPoonampandey#RealityShow#BabitaPhogat#NishaRawal#MunawarFaruqui#PoonamPandeypic.twitter.com/gPaqBAuuCE— MX Player (@MXPlayer) February 25, 2022उनके अलावा पूनम पांडे, निशा रावल और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो के कंटेस्टेंटहोंगे.8. प्रभास की फिल्म 'राधे-श्याम' का गाना 'जान है मेरी' आ गयाप्रभास और पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्म 'राधे-श्याम' का गाना 'जान है मेरी' आजरिलीज़ हो गया. इस रोमांटिक ट्रैक को अमाल मलिक ने कम्पोज़ किया है और आवाज़ दी हैअरमान मलिक ने.9. अनुभव सिन्हा की एंथोलॉजी फिल्म में दिखेंगी तापसी पन्नूतापसी पन्नू जल्द ही अनुभव सिन्हा की एंथोलॉजी फिल्म में नज़र आएंगी. एंथोलॉजीफिल्म की एक कहानी में वो लीड किरदार निभाएंगी.ANUBHAV SINHA REUNITES WITH TAAPSEE AFTER 'THAPPAD', 'MULK': WILL STAR IN SUDHIRMISHRA'S MOVIE SEGMENT IN ANTHOLOGY FILM... #AnubhavSinhahas brought together #SudhirMishraand #HansalMehtafor an anthology film, with the pandemic as a backdrop.pic.twitter.com/IyTXyJpyeR— taran adarsh (@taran_adarsh) February 25, 2022जिसे डायरेक्ट करेंगे 'चमेली' और 'ये साली ज़िंदगी' फेम सुधीर मिश्रा.10. यूक्रेन-रूस की लड़ाई के बीच सोनू सूद की अपीलयूक्रेन-रूस की लड़ाई पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. सोनू सूद ने भीइंडियन एंबेसी से अपील की. सोनू ने ट्वीट में लिखा कि यूक्रेन में फंसे 18 हज़ारस्टूडेंट्स और परिवार वालों को किसी भी वैकल्पिक विधि से बाहर निकाला जाए.11. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच मीम शेयर कर बुरा फंसे अरशदअरशद वारसी अचानक से लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल अरशद ने रूस-यूक्रेन हमलेके कॉन्टेक्स्ट में अपनी फिल्म 'गोलमाल' से जुड़ा एक मीम शेयर किया था. मीम मेंफ्रांस, जर्मनी और यूएस के टकराव को लेकर चीज़ें दिखाई गई थीं. अरशद का ये ह्यूमरलोग पचा नहीं पाए. उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. किसी ने कहा कि लोग मर रहे हैं औरअरशद को जोक सूझ रहा है. किसी ने कहा ये मज़ाक का वक्त नहीं. बात इतनी बढ़ी किअरशदको ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा.12. 'वलीमई' स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर के बाहर फेंके गए पेट्रोल बमकोयंबतूर में साउथ स्टार अजीत की फिल्म 'वलीमई' को देखने पहुंची ऑडिएंस पर पेट्रोलबम फेंके गए. घटना 24 फरवरी की है. थिएटर में फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ जमाथी. तभी वहां आए दो बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके. जिसमें एक शख्स के घायल होनेकी खबर है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.13. मशहूर यू-ट्यूबर लिली सिंह हॉस्पिटल में एडमिटफेमस यूट्यूबर और टीवी होस्ट लिली सिंह ने इंस्टा पोस्ट करके बताया कि वो अस्पतालमें भर्ती हैं. उन्हें ओवरी में गांठ की शिकायत थी.View this post on InstagramA post shared by Lilly Singh (@lilly)जिस वजह से उन्हें एडमिट करवाया गया.14. प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के वीडियो शेयर कर पोस्ट लिखीरूस और यूक्रेन के बीच बिगड़े हालतों पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है.उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें यूक्रेन के हालात दिखरहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के बीच अफरा-तफरी है. स्टेशन्सअंडरग्राउंड बंकर्स में तब्दील हो चुके हैं.View this post on InstagramA post shared by Priyanka (@priyankachopra)प्रियंका ने लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा कि यूक्रेन के हालात डरावने हैं. वॉर मेंबेगुनाह और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं.15. यूक्रेन के जिस शहर में छिड़ी लड़ाई वहां से RRR का कनेक्शनयूक्रेन की राजधानी कीव में युद्ध का माहौल है. इंडियन फिल्ममेकर्स के लिए भीयूक्रेन फेवरेट शूटिंग स्पॉट रहा है. यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. पिछलेसाल एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म 'RRR' के गाने Naatu Naatu की शूटिंग भी कीव मेंही की थी. पूरी टीम के साथ वो यूक्रेन पहुंचे थे. टीम ने सोशल मीडिया पर शूटिंगलोकेशन्स से काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. इनके अलावा ए.आर. रहमान की '99सॉन्ग' की शूटिंग भी यहीं हुई थी.16. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को बॉम्बे हाईकोर्ट से नोटिसबॉम्बे हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को निर्देश दिए हैं कि वो बीएमसी केउस नोटिस के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन फाइल करें, जो उन्हें उनके घर प्रतीक्षा के पाससड़क चौड़ीकरण के लिए मिला था. अमिताभ बच्चन ने बीएमसी के इस नोटिस के खिलाफहाईकोर्ट का रुख किया था. जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें ये आदेश दिएहैं.17. छह साल बाद फिर से कोलैबरेट करेंगे गुरु रंधावा-बोहेमियागुरु रंधावा और बोहेमिया जल्द ही एक नए म्यूज़िक वीडियो 'पंजाबियां दी धी' में साथकाम करते दिखेंगे. दोनों ने छह साल पहले पंजाबी सॉन्ग, 'पटोला' में साथ काम कियाथा. 'पंजाबियां दी धी' गाने को गुरु रंधावा ने कम्पोज़ किया है. जिसे 03 मार्च कोरिलीज़ किया जाएगा. इस वीडियो को भूषण कुमार की टी सीरीज़ के द्वारा बनाया जायेगा.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकतेहैं. इसे रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया जाता है.