The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Arjun Tendulkar go Wriddhiman Saha Wicket and did an aggressive celebration in GTvsMI IPL2023

एक ही ओवर में 31 देने के बाद अर्जुन तेंडुलकर की बेहतरीन वापसी, सेलिब्रेशन से मौज आ गई!

गुजरात को झटका दे गए अर्जुन.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 08:12 PM IST)
Arjun Tendulkar wicket
अर्जुन ने दिलाया मुंबई को पहला विकेट (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अर्जुन तेंडुलकर. मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर. हालांकि उन्हें अभी तक IPL2023 में बैटिंग नहीं मिली है. लेकिन उन्होंने अपनी बोलिंग से टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल ही में उनके एक ओवर में 31 रन आए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले बोलिंग का फैसला किया. और गेंद सीधे अर्जुन को थमा दी. अर्जुन ने अपने कप्तान को निराश ना करते हुए अपने पहले दो ओवर्स में बेहतरीन बोलिंग की. और एक विकेट भी ले लिया.

अर्जुन ने ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के आगे अपने पहले ओवर में सिर्फ़ चार रन दिए. इस दौरान उनकी बोलिंग में कई बार हल्की सी इनस्विंग भी दिखी. और इसीलिए दोनों बल्लेबाजों ने कोई रिस्क नहीं लिया.

इसके बाद अर्जुन तीसरे ओवर के लिए फिर लौटे. और ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने अपनी टीम को सफलता दिला दी. अर्जुन की ये गेंद लेगसाइड की ओर शॉर्ट थी और पड़ने के बाद थोड़ी स्विंग भी हुई. साहा इसे स्क्वॉयर लेग के पीछे पुल करना चाहते थे.

लेकिन गेंद और बल्ले का अच्छा कनेक्शन हुआ नहीं. गेंद सीधे विकेट के पीछे ईशान किशन के दस्तानों में चली गई. और गेंद कैच करते ही उन्होंने अर्जुन के साथ मिलकर जोरदार अपील कर दी. ऑन फील्ड अंपायर उनकी अपील से सहमत भी रहे. उन्होंने साहा को आउट करार दे दिया.

साहा ने गिल से चर्चा के बाद DRS लिया. लेकिन DRS भी उन्हें नहीं बचा पाया. साहा आउट करार दिए गए. पारी का पहला विकेट लेने के बाद अर्जुन ने बहुत जोशीला सेलिब्रेशन किया. अर्जुन ने इसके बाद की बची पांच गेंदों में सिर्फ़ पांच रन ही दिए. ये पांचों गेंदे गुजरात के लिए नंबर तीन पर आए हार्दिक पंड्या ने खेलीं. उन्होंने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं लिया. जबकि इसके बाद दो डबल्स और एक सिंगल आया.

अर्जुन ने अपने पहले दोनो ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी. उन्होंने यह स्पेल नौ रन देकर एक विकेट के साथ खत्म किया. पहले पांच ओवर्स में गुजरात ने एक विकेट खोकर 33 रन बनाए थे. हालांकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में शुभमन गिल ने गियर बदला. और कैमरन ग्रीन को लगातार दो चौके और एक छक्का जड़ा.

इस ओवर में कुल 17 रन आए और पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 50 रन रहा.

वीडियो: IPL के बाद सीधा WTC फाइनल में फोड़ेंगे अजिंक्य रहाणे

Advertisement

Advertisement

()