विराट कोहली के इंडियन टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेसअनुष्का शर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट किया है. अनुष्का ने एक लेटर लिखा है. जिसमेंउन्होंने विराट कोहली के स्वभाव, कर्तव्य और हासिल की गई उपलब्धियों पर बात की है.अनुष्का शर्मा ने अपने लेटर में लिखा है कि उन्हें अच्छे से याद है जब साल 2014 मेंविराट को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था.अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'मुझे याद है 2014 का वो दिन. जबतुमने मुझे बताया था कि एमएस ने टेस्ट से संन्यास का फैसला लिया है और तुम्हेंकप्तान बनाया जा रहा है. मुझे ये भी याद है कि उस दिन तुम, मैं और एमएस बात कर रहेथे. और मज़ाक में एमएस ने कहा था कि जल्द ही तुम्हारी दाढ़ी सफेद होने लगेगी. औरफिर हम इस बात पर खूब हंसे थे. उस दिन के बाद से मैंने तुम्हारी दाढ़ी को सफेद होनेके साथ और भी बहुत कुछ देखा है.मैंने तुम्हारे आसपास और तुम्हारे अंदर की तरक्की देखी है. और हां, भारतीय क्रिकेटटीम के कप्तान के रूप में तुम्हारी और तुम्हारी कप्तानी में टीम की जो उपलब्धियांहैं, उस पर मुझे गर्व है. हालांकि तुमने अपने अंदर जो कुछ हासिल किया, उस पर मुझेसबसे ज़्यादा गर्व है.' अनुष्का ने विराट के करियर का ज़िक्र करते हुए इस पोस्ट मेंलिखा, '2014 में हम इतने छोटे और सीधे-सादे थे कि हमें लगता था कि अच्छे इरादे,सकारात्मक सोच और लक्ष्य ही आपको जीवन में आगे ले जाने के लिए काफी हैं. जीवन मेंआगे बढ़ने के लिए ये चीजें ज़रूरी हैं. लेकिन चुनौतियों का सामना किए बिना आप आगेनहीं बढ़ सकते. इनमें से बहुत सी चुनौतियां जिनका तुम सामना करते रहे, और वो हमेशामैदान पर ही नहीं थीं.लेकिन यही जीवन है. यह उन जगहों पर आपको परखता है जहां आप कम से कम इसकी उम्मीदकरते हैं, लेकिन जहां आपको इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है. और मेरे प्यार, मुझे तुम परबहुत गर्व है कि तुमने अपने अच्छे इरादों के बीच कुछ भी नहीं आने दिया.' अनुष्का नेइस पोस्ट में वो पल भी याद किया जब विराट की आंखों में आंसू थे. उन्होंने लिखा,"तुमने जिस तरीके से टीम का नेतृत्व किया वह एक मिसाल है. और तुमने अपनी पूरी ताकतझोंककर मैदान पर जीत हासिल की. कुछ शिकस्त के बाद मैं तुम्हारे पास बैठी रहती थी औरतुम्हारी आंखों में आंसू होते थे, जब तुम सोचते थे कि क्या अब भी कुछ और है जो तुमकर सकते थे.' अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये ही वो सारी खूबियां हैं जो विराट कोदूसरों से अलग बनाती हैं. उन्होंने कहा, 'तुम ऐसे ही हो और हर किसी से ऐसी हीउम्मीद करते हो. तुम दूसरों से अलग हो और खरी-खरी कहने वाले हो. तुम दिखावा नहींकरते, और यही चीज़ तुम्हें मेरी और अपने प्रशंसकों की नज़र में महान बनाती है.क्योंकि इन सब चीज़ों के पीछे तुम्हारा नेक और साफ इरादा था. लेकिन हर कोई सहीमायने में इस चीज़ को नहीं समझ पाएगा. वो लोग बेहद खुशकिस्मत हैं जिन्होंने तुम्हेंक़रीब से जानने की कोशिश की.' इस पोस्ट के आखिर में अनुष्का ने कहा, 'तुम परफेक्टनहीं हो, तुममें भी खामियां हैं लेकिन तुमने कब उसे छिपाने की कोशिश की? तुम हमेशासही और मुश्किल काम करने के लिए खड़े रहे. तुमने लालच के साथ कुछ भी नहीं किया, इसपोज़िशन पर भी नहीं रहे और ये मुझे पता है. क्योंकि जब कोई किसी चीज को इतनीमज़बूती से पकड़ता है, तो वो खुद को अपने साथ सीमित कर लेता है. लेकिन माई लव तुमअसीमित हो.' View this post on InstagramA post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)आखिर में बेटी वामिका का ज़िक्र करते हुए अनुष्का ने लिखा कि हमारी बेटी अपने पिताकी इस सात साल की सीख को देखेगी. तुमने अच्छा किया. बता दें कि विराट कोहली नेटेस्ट से पहले T20 की कप्तानी छोड़ी थी. जबकि BCCI ने वनडे की कप्तानी उनसे ले लीथी. विराट अब भी तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे.