एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़ी खबरों को आप यहां पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए सलमान खानकिस साउथ इंडियन फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. साथ ही जानिएकरीना कपूर खान किस वेब सीरीज़ से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं.1. मार्वल स्टूडियोज़ की सीरीज़ 'मिस मार्वल' का ट्रेलर आ गयामार्वल स्टूडियोज़ की नई सुपरहीरो सीरीज़ 'मिस मार्वल' का ट्रेलर आ गया. कहानी एकमुसलिम-अमेरिकन टीन एज गर्ल, कमला खान की है. जिसके पास सुपरपावर्स हैं. जो अपनेहाई स्कूल की स्टडीज़ और सुपरहीरो के रूप में मिली ज़िम्मेदारियों के बीच बैलेंसबनाने की कोशिश करती है. खबर थी कि इस सीरीज़ में फवाद खान भी दिखेंगे.मगर ट्रेलर में उन्हें कोई जगह नहीं मिली है. इसे 08 जून से डिज़्नी प्लस हॉटस्टारपर देखा जा सकेगा.2. संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन बनेंगे अजय?संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में अजय देवगन, तानसेन का किरदारनिभा सकते हैं. खबर है कि मेकर्स ने इस रोल के लिए अजय को अप्रोच किया है. अजय कोये रोल पसंद भी आ गया है. सब कुछ ठीक रहा तो रणवीर-आलिया के साथ अजय भी मूवी काहिस्सा होंगे.3. तापसी की तेलुगु फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' का ट्रेलर आयातापसी पन्नू की अगली फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' का ट्रेलर आ गया. इस फिल्म से तापसीतीन साल बाद तेलुगु इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. मूवी में तापसी एकइंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट बनी हैं.फिल्म 01 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.4. 'पठान' के सेट से वायरल हुई शाहरुख खान की तस्वीरशाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के सेट से उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. अपनेकैरेक्टर के लिए किया गया एसआरके का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन फैन्स को पसंद आ रहा है.'पठान' फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होनी है.5. चिरंजीवी की 'गॉडफादर' फिल्म में दिखेंगे सलमान खानसलमान खान जल्द ही साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. वो सुपरस्टारचिरंजीवी की तेलुगु फिल्म 'गॉडफादर' में स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे. ये फिल्ममलयालम मूवी 'लुसिफर' का तेलुगु रीमेक होगी.Welcome aboard #Godfather, Bhai @BeingSalmanKhan! Your entry has energized everyone & the excitement has gone to next level.Sharing screen with you is an absolute joy. Your presence will no doubt givethat magical #KICKto the audience.@jayam_mohanraja@AlwaysRamCharanpic.twitter.com/kMT59x1ZZq— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) March 16, 2022जिसमें सलमान का कैमियो रोल होगा.6. 'द कश्मीर फाइल्स' ने पांचवे दिन कमाए 18 करोड़ रुपएअनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है. फिल्म नेपांचवे दिन करीब 18 करोड़ रुपए की कमाई की है. इंडिया में इसने अब तक करीब 60 करोड़रुपयों का बिज़नेस कर लिया है.7. 'बच्चन पांडे' की कमाई पर RRR का असर पड़ेगा, अक्षय ने बतायाअक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को आ रही है. इसी के एक हफ्ते बाद, 25 मार्चको राजामौली की RRR रिलीज़ हो रही है. जब अक्षय से पूछा गया कि इस बिग बजट कीरिलीज़ से उनकी फिल्म पर क्या असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म की कमाई 30से 40 प्रतिशत कम हो जाएगी. अक्षय ने कहा कि ये दुर्भायपूर्ण है मगर इससे डील करनापड़ता है.8. केरल के थिएटर मालिकों ने बैन की दुलकर सलमान की फिल्मेंद फिल्म एक्ज़ीबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ केरल यानी FEUOK ने अनाउंसमेंट कीकि उन्होंने एक्टर दुलकर सलमान पर बैन लगा दिया है. एसोसिएशन का कहना है कि दुलकरसलमान से फिल्म 'सैल्यूट' को थिएटर में रिलीज़ करने का एग्रीमेंट किया था. मगर फिरबिना एसोसिएशन को बताए मेकर्स ने मूवी को ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया.View this post on InstagramA post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)जिसके बाद थिएटर्स के मालिकों ने दुलकर पर बैन लगा दिया. अब केरल के किसी भी थिएटरमें दुलकर की एक्ट की हुई या प्रड्यूस की हुई फिल्म को नहीं दिखाया जाएगा.9. मुंबई में 'पीएस 1' की शूटिंग शुरू करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन की बिग बजट फिल्म 'पीएस 1' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू होचुकी है. मणि रत्नम के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को कई पार्ट्स में बनाया जारहा है. इसके पहले पार्ट को 30 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा.10. 'प्रेम प्रकरण' को थिएटर से निकाल 'द कश्मीर फाइल्स' लगाईगुजरात में 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के लिए गुजराती फिल्म मेकर चंद्रेशभट्ट ने अपनी गुजराती फिल्म 'प्रेम प्रकरण' को सिनेमाघरों से हटवा दिया. इस फिल्मकी जगह अब 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग की जा रही है.अद्भुत। अद्भुत। अद्भुत। ऐतिहासिक। 🙏🙏🙏 https://t.co/evYhw7gmbT— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 15, 2022चंद्रेश ने कहा, उन्हें लगता है कि 'द कश्मीर फाइल्स' अभी किसी भी फिल्म से बड़ी हैइसलिए लोगों को उसे ही देखना चाहिए.11. अगस्त से 'सैम बहादुर' की शूटिंग शुरू करेंगे विक्की कौशलविक्की कौशल अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू करेंगे.मेघना गुलज़ार की इस मूवी में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी होंगी. कहानी1971 में हुए इंडिया-पाकिस्तान वॉर के समय की होगी. जिसमें विक्की कौशल फील्डमार्शल और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सैम बहादुर का रोल प्ले करेंगे.12. सुजॉए घोष की वेब सीरीज़ से डिजिटल डेब्यू करेंगी करीनासुष्मिता सेन और विद्या बालन के बाद अब करीना कपूर खान भी डिजिटल डेब्यू करने जारही हैं. सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म में करीना कपूर, जयदीपअहलावत और विजय वर्मा के साथ दिखाई देंगी. ये फिल्म ग्लोबल बेस्टसेलर जैपनीज़ नॉवेल'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर बेस्ड होगी. ये एक मर्डर मिस्ट्री किताब है. मगरइंट्रस्टिंग फैक्ट ये है कि इस किताब पर पहले भी फिल्म बन चुकी हैं. उस फिल्म कानाम है 'दृश्यम'. मोहनलाल वाली 'दृश्यम' हो या अजय देवगन वाली, ये दोनों हीसक्सेसफुल फिल्में साबित हुई थीं. ऐसे में अब सुजॉय घोष इसी कॉन्सेप्ट पर क्या नयाबनाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा.13. टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती' 29 अप्रैल को होगी रिलीज़टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट फिल्म 'हीरोपंती 2' से उनका लुक सामने आया है. मेकर्स नेमूवी का नया पोस्टर रिलीज़ किया है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन पैकफिल्म का ट्रेलर 17 मार्च को आएगा. फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी.14. बॉलीवुड स्टार्स ने 'द कश्मीर फाइल्स' मेकर्स को बधाई दी'द कश्मीर फाइल्स' की सक्सेस के लिए कई सितारों ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री औरअनुपम खेर को बधाई दी है. रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि रोज़ नए रिकॉर्ड्सबनाने के लिए पूरी टीम को बधाई. वहीं केके मेनन ने भी फिल्म देखने के बाद विवेक औरअनुपम को टैग करते हुए ट्वीट किया और ऐसे गंभीर मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिएमेकर्स को बधाई दी.15. कर्नाटक में 'द कश्मीर फाइल्स' मुफ्त में दिखाई जाएगीकर्नाटक के बीजेपी एमएलए बासनगौड़ा पाटिल ने राज्य के विजयपुरा जिले में 'द कश्मीरफाइल्स' के फ्री शो की अनाउंसमेंट कर दी है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिकविजयपुरा में अगले एक हफ्ते तक 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को फ्री ऑफ कॉस्ट दिखायाजाएगा. वहीं असम के सीएम ने फिल्म को देखने के लिए राज्य के लोगों को आधे दिन कीछुट्टी देने का भी ऐलान किया है.16. कुणाल खेमू की 'अभय 3' का ट्रेलर रिलीज़ हो गयाअभय देओल की क्राइम-थ्रिलिंग वेब सीरीज़ 'अभय' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर आज आ गया.केन घोष के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ में इस बार राहुल देव और विजय राज जैसेदिग्गज एक्टर भी दिखाई देंगे.इसे 08 अप्रैल से ज़ी 5 पर देखा जा सकेगा.17. संजय-रवीना ने खत्म की 'घुड़चढ़ी' के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंगसंजय दत्त और रवीना टंडन सालों बाद एक साथ फिल्म 'घुड़चढ़ी' में दिखाई देंगे. जिसकेपहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बिनॉए गांधी के डायरेक्शन में बन रही इसरॉम-कॉम ड्रामा फिल्म को टी-सीरीज़ के बैनर तले बनाया जा रहा है.तो बस ये थीं आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.