एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की बड़ी खबरों का डेली बुलेटिन यहां पढ़िए. आज के शो में बात'ब्रह्मास्त्र' से आए आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक की. साथ ही अनुपम खेर के उस वीडियोके बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रमोशन और 'कपिल शर्माशो' को लेकर बयान दिया.1. स्पैनिश फिल्म की हिंदी रीमेक में काम करेंगे आमिरआमिर खान ने अपने बर्थडे पर कंफर्म किया है कि वो जल्द ही स्पैनिश फिल्म'कैमपियोनेस' की हिंदी रीमेक पर काम करेंगे. हावियेर गुटिएरेज़ के लीड रोल वाली येफिल्म साल 2018 में आई थी. इसकी कहानी एक ऐसे शराबी कोच की है जिसकी फुटबॉल टीम मेंडिफरेंटली एबल्ड लोग होते हैं.2. कान फिल्म फेस्ट में टाम क्रूज़ की एक्शन फ़िल्मटॉम क्रूज़ की most anticipated एक्शन मूवी 'टॉप गन मैवरिक' को इस साल कान फिल्मफेस्टिवल में दिखाया जाएगा. द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक 17 से 28 मई तकहोने वाले इस फेस्ट के मेमोरियल डे पर इसका प्रीमियर होगा. 27 मई को ये फिल्म नॉर्थअमेरिका में रिलीज़ की जाएगी.3. 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक टीज़र आयाआलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया काफर्स्ट लुक आ गया. उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने आलिया के किरदार ईशा का लुक एक वीडियोटीज़र में शेयर किया है.View this post on InstagramA post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ये फ़िल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज़ होगी.4. शाहरुख ला रहे हैं अपनी ओटीटी ऐप SRK+शाहरुख खान ओटीटी स्पेस में उतर रहे हैं. उन्होंने आज सवेरे ट्वीट करते हुए लिखा,''कुछ कुछ होने वाला है ओटीटी की दुनिया में.'' कहा जा रहा है कि शाहरुख अपना ओटीटीऐप लॉन्च करेंगे. जिसका नाम होगा SRK+. इस ऐप के लिए वो डायरेक्टर अनुराग कश्यप केसाथ भी कोलैबरेट कर रहे हैं.Kuch kuch hone wala hai, OTT ki duniya mein. pic.twitter.com/VpNmkGUUzM— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 15, 2022सलमान ने शाहरुख के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए उनका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेलकमकिया.5. 'डांस दीवाने जूनियर्स' शो में जज बनेंगी नीतू कपूरनीतू कपूर जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं. वो डांस रिएलिटी शो 'डांसदीवाने जूनियर्स' में बतौर जज दिखाई देंगी. उनके साथ शो को नोरा फतेही भी जजकरेंगी.6. अजय देवगन, अमिताभ बच्चन की 'रनवे 34' का टीज़रअमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का टीज़र आ गया है. ये कहानी सच्चीघटना पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म में अजय और रकुलप्रीत पायलट्स के रोल मेंदिखेंगे.The truth is hidden 35,000 feet above the ground. Now experience the teaser of#Runway34https://t.co/NK0n8tUmPo#Runway34Teaser#Runway34OnApril29@SrBachchan@Rakulpreet@bomanirani@CarryMinati@ADFFilms— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 15, 2022फ़िल्म 21 मार्च को रिलीज़ हो रही है.7. पुलिसवालों को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए छुट्टीमध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखनेके लिए मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएगी. मंत्री जी ने पुलिस वालोंसे परिवार के साथ ये फिल्म देखने के लिए कहा है. साथ ही डीजीपी से सभीपुलिसकर्मियों को छुट्टी देने की बात कही है.8. अनुपम खेर ने बताया 'कपिल शर्मा शो' से आया था फोनकुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ लोग कपिल शर्मा को बॉयकॉट करने की बातें कर रहेहैं. उनका कहना है कि कपिल ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रमोट नहीं किया. डायरेक्टरविवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करके बताया था कि कपिल ने उनकी टीम को कथित तौर परअपने कॉमेडी शो पर इसलिए नहीं बुलाया क्योंकि उसमें कोई बड़े स्टार्स नहीं हैं. बादमें कपिल ने इन दावों को गलत बताया था. अब एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू मेंअनुपम खेर ने ये माना है कि उन्हें 'कपिल शर्मा शो' की तरफ से कॉल आई थी. शो केमेकर्स उन्हें बुलाना चाहते थे. लेकिन चूंकि ये फिल्म एक बहुत गंभीर विषय पर बनी हैइसलिए अनुपम खेर ने वहां जाने से इंकार कर दिया. अनुपम के इसी वीडियो को शेयर करतेहुए कपिल ने ट्वीट किया और लिखा कि सच्चाई सबके सामने लाने के लिए शुक्रिया.Dear @KapilSharmaK9! I wish you had posted the full video and not the half truth. The entire worldis celebrating, you also celebrate tonight. Love and prayers always! 🙏🌈https://t.co/QS3i5tIzh8— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 15, 2022फिर कपिल के ट्वीट का जवाब देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि काश कपिल उनका पूरा वीडियोशेयर करते ताकि पूरा सच लोगों के सामने आता. अनुपम का इशारा, विवेक के ट्वीट की तरफथा. दरअसल इसी लाइव शो पर गए विवेक ने अपने ट्वीट पर सफाई दी. कहा कि उन्हें कपिलसे कोई दिक्कत नहीं है बल्कि उन्होंने जो ट्वीट किया था वो बयान प्रोडक्शन कंपनीज़ी की तरफ से उन्हें दिया गया था. द कश्मीर फाइल्स का हमारा रिव्यू आप हमारे चैनललल्लनटॉप सिनेमा पर जाकर देख सकते हैं.9. 'द कश्मीर फाइल्स' ने चौथे दिन कमाए 15 करोड़ रुपए'द कश्मीर फाइल्स' ने चौथे दिन भी ठीक-ठाक कमाई कर ली. फर्स्ट मंडे को इसने 15करोड़ रुपए कमाए. चार दिनों में फिल्म ने नेट 41.5 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.10. एक्टर प्रभास के एक फैन ने किया सुसाइडप्रभास की फिल्म 'राधे-श्याम' को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. कथित तौर पर उनकीफिल्म को मिले इसी नेगेटिव रिस्पॉन्स को देखकर प्रभास के एक फैन ने सुसाइड कर लियाहै. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित तिलकनगर की बताई जारही है.11. पे-पर-व्यू फॉर्मेट में प्रीमियर होगी आलिया की RRR?राजामौली की बिग बजट फिल्म RRR की रिलीज़ के कुछ महीने बाद इसे ओटीटी पर प्रीमियरकिया जाना है. मगर मेकर्स इसे पे पर व्यू के फॉर्मेट में रिलीज़ करने की प्लानिंगभी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर रिलीज़ के बाद और ओटीटी पर प्रीमियरकरने से पहले इसे पे पर व्यू मेथड से भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जासकता है.12. मराठी फ़िल्म 'मी वसंतराव' 1 अप्रैल को रिलीज होगी हिंदुस्तानी क्लासिकल औरनाट्य संगीत के मशहूर नाम वसंतराव देशपांडे की मराठी बायोपिक 1 अप्रैल को रिलीजहोने जा रही है. इसका टाइटल है - मी वसंतराव. उनके पोते और सिंगर राहुल देशपांडे नेफ़िल्म में उनकी भूमिका की है. मी वसंतराव को डायरेक्ट किया है निपुण धर्माधिकारीने.तो ये थीं आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकतेहैं. इन्हें रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.