सिनेमा की दुनिया का डेली बुलेटिन पढ़ना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं. फिल्मीदुनिया से जुड़ी छोटी खबरें हो या बड़ी. हर खबर को कम शब्दों में पिरोकर हम आपकेलिए यहां लाते हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए बाफ्टा अवॉर्ड्स के विनर्स कौन-कौनरहे? राधे-श्याम और द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपए कमाए और अभिषेकबच्चन की दसवीं कब रिलीज़ हो रही है. 1. बाफ्टा अवॉर्ड्स में विल स्मिथ को मिलाबेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स अवॉर्ड्स यानीबाफ्टा अवॉर्ड्स, 13 मार्च को लंदन में आयोजित किए गए. जिसमें बेस्ट फिल्म काअवॉर्ड 'द पावर ऑफ द डॉग' को दिया गया. वहीं 'किंग रिचर्ड' फिल्म के लिए विल स्मिथको बेस्ट एक्टर और 'आफ्टर लव' के लिए जोआना स्कैनलन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्डमिला.The BAFTA for Best Film is awarded to The Power of the Dog! #EEBAFTAspic.twitter.com/cnW33fSPAs— BAFTA (@BAFTA) March 13, 2022 इनके अलावा 'ड्यून', 'नो टाइम टू डाई', 'वेस्टसाइड स्टोरी' और 'ड्राइव माई कार' को अलग-अलग कैटेगरीज़ में अवॉर्ड्स दिए गए. 2.अमेज़न की सीरीज़ 'द बॉयज़ 3' का टीज़र ट्रेलर आया अमेज़न की सीरीज़ 'द बॉयज़' केतीसरे सीज़न का टीज़र ट्रेलर आ गया. इस बार बिली बुचर के पास भी होमलैंड जैसी पावरदिखाई दे रही है. फैंटसी फिक्शन इस सीरीज़ को 03 जून से देखा जा सकेगा. 3. कमल हासनकी फिल्म 'विक्रम', 03 जून को होगी रिलीज़ कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल कीफिल्म 'विक्रम', 03 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. मेकर्स ने मेकिंग वीडियो शेयरकर रिलीज़ डेट अनाउंस की. इस बिग बजट एक्शन फिल्म के प्लॉट को लेकर कुछ भी रिवीलनहीं किया गया है. 4. प्रभास की 'राधे-श्याम' ने 92 करोड़ रुपए कमाए प्रभास और पूजाहेगड़े की फिल्म 'राधे-श्याम' ने तीन दिनों में 92 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मूवी नेफ्राइडे को 42 करोड़, सैटरडे को 25.50 करोड़ और संडे को 24.50 करोड़ रुपए कमाए.प्यार और किस्मत की इस कहानी का रिव्यू भी आपको हमारे चैनल पर मिल जाएगा. 5. 'दकश्मीर फाइल्स' ने तीन दिनों में कमाए 26 करोड़ रुपए अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीरफाइल्स' ने तीसरे दिन भी जमकर कमाई की. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिकफिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 15करोड़ रुपए कमाए.India is at war. But nobody is telling you. Not anymore. Pl watch the trailer ofthe most Brutally Honest story of Kashmir Genocide. Pl share ONLY if you likeit. #TheKashmirFiles #RightToJustice https://t.co/xBpSNZVTnh— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 21, 2022 तीन दिनों में फिल्मने करीब 26.50 करोड़ का बिज़नेस कर लिया. 6. नेटफ्लिक्स पर 07 अप्रैल को आएगीअभिषेक की मूवी 'दसवीं' अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर की फिल्म 'दसवीं'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही है. राइट टू एजुकेशन पर बनी ये फिल्म 07 अप्रैलसे नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. 7. ऋतिक रोशन जल्द शुरू करेंगे फिल्म 'कृष 4' परकाम ऋतिक रोशन जल्द ही 'कृष 4' पर काम शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनमहीने से ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. इस सुपरहीरो फिल्म में साउंड और म्यूज़िक कीनई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. खबर तो ये भी है कि इस पार्ट में ऋतिक रोशनअपनी आवाज़ में गाना भी गा सकते हैं. 8. 15 मार्च को 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया काफर्स्ट लुक आएगा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक 15 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा. आलिया के बर्थडे परउनके कैरेक्टर ईशा का एक वीडियो शेयर किया जाएगा. फिल्म इस साल 09 सितंबर को रिलीज़होने वाली है. 9. 'डांस दीवाने जूनियर' के अगले सीज़न की जज होंगी नोरा डांसिंगरिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' के अगले सीज़न में नोरा फतेही जज बनेंगी. पिछलेसीज़न में इस शो को माधुरी दीक्षित ने जज किया था. जिसके एक एपिसोड में नोरा फतेहीगेस्ट के तौर पर आई थीं. जल्द ही शो की अनाउंसमेंट की जाएगी. 10. ऑस्कर विनर एक्टरविलियम हर्ट का निधन हो गया ऑस्कर विनिंग एक्टर 'विलियम हर्ट' का निधन हो गया. वे71 साल के थे. 'ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस' और 'द बिग चिल' के एक्टर की मौत की वजह उनकीबढ़ती उम्र की परेशानियां थीं. 11. कपिल की सफाई के बाद भी ट्रोल्स उनके पीछे पड़ेहैं पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया था कि कपिल शर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' काप्रमोशन ना करने के लिए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था. कपिल ने डायरेक्टरविवेक अग्निहोत्री के आरोपों को गलत बताया था. मगर कपिल की सफाई के बाद भी लोगउन्हें गाली देने और भला-बुरा कहने से बाज़ नहीं आ रहे. मीका सिंह के ट्वीट कारिप्लाई करते हुए कपिल ने जो वीडियो शेयर किया, उसके कमेंट सेक्शन में लोगों ने फिर'द कश्मीर फाइल्स' का राग अलापना शुरू कर दिया.Aah chakko fer gift for you paji love you https://t.co/KqTeIbP72Opic.twitter.com/SypwKZPvKA— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 13, 2022 कपिल को भर-भर के गाली दे डाली. एकने लिखा, ''तुम्हारा करियर खत्म हो गया है.'' एक ने लिखा, ''इनके पास इतना पैसा आगया है कि इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.'' एक बंदा बोला ''आपको गिल्टी फील नहींहोता, कोई आत्मा है आपके अंदर या सब बेच खाई.'' किसी ने कपिल को घमंडी कहा तो किसीने उन्हें फ्लर्ट करने वाला बता डाला. 12. आमिर खान का किरण राव संग तलाक पर बयानआया आमिर खान ने अपनी वाइफ किरण राव संग तलाक को लेकर पहली बार बयान दिया. न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार से ज़्यादा करियर परफोकस किया. जिस वजह से वो इंडस्ट्री में तो पास होते गए मगर रिश्तों के मामले मेंफेल हो गए. 13. रूस के हमले में फिल्ममेकर Brent Renaud की मौत रूस और यूक्रेन केबीच हो रही जंग में फिल्ममेकर और जर्नलिस्ट Brent Renaud की मौत हो गई. 13 मार्च कोयूक्रेन स्थित इरपिन शहर में हुई ओपन फायरिंग में Brent Renaud की गाड़ी चपेट में आगई थी. न्यूज़ एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उनके साथी जर्नलिस्ट, JuanArredondo को गंभीर चोटे आई हैं. 14. सोनम के ससुर की कंपनी के साथ हुआ 27 करोड़ काफ्रॉड सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की फरीदाबाद स्थित कंपनी के साथ ठगी हो गई है.पुलिस के मुताबिक हरीश की कपंनी से 27 करोड़ रुपयों का फ्रॉड हुआ है. शिकायत के बादपुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 15. अक्षय की 'मिशनसिंड्रेला' को हॉटस्टार ने 135 करोड़ में खरीदा? अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म'मिशन सिंड्रेला' डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है. खबर है कि मूवी को डिज़्नीप्लस हॉटस्टार ने खरीदा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत तिवारीके डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को डिज़्नी ने 135 करोड़ रुपए में खरीदा है. 16.त्यागराजन कुमाराराजा की 'अरण्य कांडम' का हिंदी रीमेक बनेगा त्यागराजन कुमाराराजाकी तमिल फिल्म 'अरण्य कांडम' के हिंदी रीमेक की अनाउंसमेंट हो गई है. इस एक्शनफिल्म को रमेश तौरानी प्रड्यूस करने जा रहे हैं. जिसका डायरेक्शन करेंगे 'सेक्शन375' बनाने वाले अजय बहल. फिलहाल इस प्रोजेक्ट की दूसरी चीजों को रिवील नहीं कियागया है. 17. मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में दिखेंगी तारा सुतारिया फिल्मप्रड्यूसर मुराद खेतानी की नेक्स्ट फिल्म 'अपूर्वा' में तारा सुतारिया दिखाई देंगी.खबर है कि इस रोल को पहले कियारा अडवाणी को ऑफर किया गया था. मगर बात बन नहीं पाई.जल्द ही ये थ्रिलर फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहेंतो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनलपर रिलीज़ किया जाता है.