The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Anil Kumble said Siraj should get new bowl in the world cup final

'फाइनल में टीम इंडिया ने ये गलती की...', हार के बाद कुंबले ने बोलिंग पर ये क्या कह दिया?

वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने फाइनल में गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 4 विकेट गिरा पाए थे. और ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर हमसे वर्ल्ड कप छीन लिया.

Advertisement
pic
21 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2023, 02:56 PM IST)
Anil Kumble
वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाद ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 4 विकेट ही गिरा पाई. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप हारने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने फाइनल में गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कुंबले ने गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए हैं. कुंबले ने कहा कि सिराज नई गेंद का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, उन्हें नई गेंद से खिलाना चाहिए था. उन्होंने कहा-

बल्लेबाज को परेशान करने के लिए सिराज को नई गेंद चाहिए. शमी के साथ ऐसा नहीं है. वो किसी भी फेज़ में अपना काम कर सकते हैं. जबकि सिराज के साथ हमने देखा कि वो नई गेंद के साथ ज्यादा कारगर होते हैं.

दरअसल, मोहम्मद सिराज से पूरे टूर्नामेंट में नई गेंद से गेंदबाजी कराई गई. सिराज खासा कमाल तो नहीं दिखा पाए. उनकी इकॉनमी भी बहुत अच्छी नहीं रही. लेकिन शुरुआती ओवर्स में एक-आद विकेट जरूर निकाल लेते थे. वहीं सिराज के स्पेल के बाद शमी बोलिंग कराने आते थे, और पूरे टूर्नामेंट उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. इसी को देखते हुए फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद थमाई मोहम्मद शमी को. इतना ही नहीं सीमर्स के बाद स्पिनर्स गेंदबाजी करने आए और सिराज से गेंदबाजी काफी देर बाद कराई गई.

ESPNcricinfo से बात करते हुए अनिल कुंबले ने इसी बात की ओर ध्यान दिलाया. कुंबले ने साफ तौर कहा कि फाइनल में भी सिराज से नई गेंद से गेंदबाजी कराई जानी चाहिए थी. वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में सिराज ने पांचवे नंबर पर गेंदबाजी करने आए. उन्होंने 7 ओवर डाले और 45 रन खर्च कर एक विकेट लिया. मैच में शतक लगाकर टीम इंडिया से जीत छीनकर ले जाने वाले ट्रेविस हेड का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया था. हालांकि, तब तक भारत की हार निश्चित हो चुकी थी.

इस वर्ल्ड कप में सिराज ने 11 मैच में 14 विकेट अपने नाम किए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए. शमी टूर्नामेंट में हाईयस्ट विकेट टेकर रहे.

 

Advertisement

Advertisement

()