विराट ने सबको दी थी टेस्ट खेलने की सलाह, आंद्रे रसल बोले- 'उनको पैसा मिलता है'
RCB के IPL चैंपियन बनने के बाद कोहली ने साफ कहा था कि IPL की उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट के सामने कुछ भी नहीं है. अब उनके इस बयान पर वेस्टइंडीज़ के धुरंधर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने प्रतिक्रिया दी है.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया था. उनकी ओर से अचानक की गई इस घोषणा से हर कोई हैरान रह गया था. RCB के IPL चैंपियन बनने के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि IPL की उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट के सामने कुछ भी नहीं है. अब उनके इस बयान पर वेस्टइंडीज़ के धुरंधर खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने प्रतिक्रिया दी है.
रसेल के मुताबिक, वेस्टइंडीज़ के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टीमों से बिल्कुल अलग अनुभव होता है. उन्होंने 'द गार्जियन' से बातचीत में कहा,
आंद्रे रसेल ने साल 2010 में वेस्टइंडीज़ के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. हालांकि उन्होंने इस फॉर्मेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्हें दोबारा वेस्टइंडीज़ की टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. इस पर उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: दो बार के वर्ल्ड कप विनर पीयूष चावला ने क्रिकेट को कहा अलविदा
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट के बदले टेस्ट क्रिकेट का लंबा करियर चुनना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया,
बता दें कि आंद्रे रसेल ने 15 नवंबर 2010 को श्रीलंका के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. इस मैच की एकमात्र पारी में वह केवल दो रन बना सके थे. गेंदबाज़ी में भी उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था. इसके बाद से उन्हें कभी दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
वीडियो: सिर्फ विराट ही नहीं, इन खिलड़ियों ने भी टीम को दिलाई IPL ट्रॉफी

.webp?width=60)

