The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Andre russell hits back at west indies coach Phill simmons and the team management

वेस्टइंडीज़ कोच के 'भीख नहीं मांग सकते' वाले बयान पर आंद्रे रसल ने किया पलटवार!

मुझे पता है... लेकिन मैं बोलूंगा नहीं.

Advertisement
pic
12 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 12 अगस्त 2022, 05:11 PM IST)
ANDRE RUSSELL, Phil Simons
आंद्रे रसल (File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है. T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच विवाद जारी है. कई टॉप प्लेयर्स कैरिबियन टीम की जगह फ्रैंचाइज़ लीग क्रिकेट को तरजीह दे रहे हैं. जिसको लेकर टीम के कोच फिल सिमंस और सेलेक्टर डेसमेंड हेंस ने आंद्रे रसल समेत कई टॉप प्लेयर्स के रवैये पर नाराजगी जताई थी. जिसके बाद अब विस्फोटक आंद्रे रसल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कोच फिल सिमंस के भीख नहीं मांगने वाले बयान पर ऑलराउंडर ने दो टूक जवाब दिया है. आंद्रे रसल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोच के बयान का फोटो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,

‘मुझे पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है, लेकिन मैं इस बात को लेकर चुप ही रहूंगा.’

# Phil Simons ने जताया था दुख

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ शुरू हुई तीन मैच की T20I सीरीज़ से पहले फिल सिमंस और डेसमंड हेंस ने खिलाड़ियों के रवैये को लेकर निराशा जाहिर की थी. सिमंस ने कहा था कि वो खिलाड़ियों से कैरिबियन टीम के लिए खेलने की भीख नहीं मांग सकते हैं. सिमंस ने कहा,

‘इस परिस्थिति को देखकर दुख होता है. हालांकि इसके बारे में बताने का कोई दूसरा तरीका नहीं है. लेकिन आप क्या कर सकते हैं? मुझे नहीं लगता कि मुझे खिलाड़ियों से अपने देश के लिए खेलने की भीख मांगनी चाहिए. मुझे लगता है कि अगर आप वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो आप स्वयं को उपलब्ध कराएंगे. लेकिन अब खिलाड़ियों के पास अलग-अलग जगहों पर जाने का अवसर है और वो देश के लिए खेलने की जगह इन्हें तरजीह देते हैं.’

# हेंस ने रसल को लेकर दिया था बयान

विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसल के बाहर रहने को लेकर मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. हेंस ने कहा था,

'मुझे लगता है कि वह टीम के लिए अनुपलब्ध हैं. उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है. मैं सभी को वेस्टइंडीज के लिए खिलाना पसंद करूंगा. मैं यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि सभी लोग खेलने के लिए खु़द को उपलब्ध कराएं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि लोगों के पास अब विकल्प हैं. अगर लोग वेस्टइंडीज़ के सामने अन्य फ्रैंचाइज़ चुन रहे हैं, तो हमें देखना होगा कि हमारे लिए कौन उपलब्ध है.’

दरअसल, आंद्रे रसल और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी कैरिबियन टीम की जगह इन दिनों 'द हंड्रेड' लीग में खेल रहे हैं. रसल पिछले साल हुए T20 विश्व कप के बाद से वेस्टइंडीज़ के लिए नहीं खेले हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ़ हुई सीरीज़ में भी हिस्सा नहीं लिया था. और वह न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शुरू हो रही सीरीज़ में भी टीम के साथ नहीं हैं. इस साल वर्ल्ड कप भी होने वाला है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के नहीं होने से कैरिबियन टीम के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी.

मुंबई इंडियंस से जुड़े लिविंग्स्टन और रबाडा जैसे दिग्गज!

Advertisement

Advertisement

()