क्रिकेट में रन आउट होना कोई अनोखी बात नहीं है. और बल्लेबाज रन आउट भी कई तरह सेहो सकते हैं. खराब रनिंग, गलतफ़हमी और कई बार शानदार थ्रो. लेकिन बांग्लादेशप्रीमियर लीग में आंद्रे रसल जिस तरह रन आउट हुए, ऐसा शायद ही कभी कोई क्रिकेटर हुआहोगा. इस मैच में फील्डर के एक थ्रो से दोनों छोर यानी स्ट्राइकर और नॉन स्ट्राइकरएंड के स्टंप्स उखड़ गए. और आंद्रे रसल को वापस जाना पड़ा. #Andre Russell Run-Outबता दें कि शुक्रवार, 19 जनवरी से बांग्लादेश प्रीमियर लीग का नया सीजन शुरू हुआहै. और टूर्नामेंट के दूसरे मैच में ही ये हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला. खुलनाटाइगर्स और मिनिस्टर ग्रुप ढाका की टीमें आमने-सामने थी. मिनिस्टर ग्रुप ढाका कीटीम बल्लेबाजी कर रही थी. पारी के 15वें ओवर की बात है. श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडरथिसारा परेरा गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद और स्ट्राइक पर थे खतरनाकआंद्रे रसल. परेरा ने धीमी गति से गेंद डाली. जिसे रसल ने थर्ड मैन की तरफ धकेलदिया. और सिंगल लेने के लिए क्रीज से निकल पड़े. उधर फील्डिंग कर रहे तंजिद हसन नेजल्दी से गेंद कलेक्ट की. और स्ट्राइकर एंड पर दे मारा. हालांकि तेजी से दौड़ते हुएमहमुदुल्लाह तब तक स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए थे. लेकिन गेंद स्ट्राइकर एंड केस्टंप्स पर लगकर सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ भगी. और दूसरे छोर की गिल्लियां भीबिखेर दी. यहां आंद्रे रसल धीमे दौड़ते हुए फील्डर की तरफ देख रहे थे. जब गेंद नॉनस्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगी, तब तक वह क्रीज के अंदर पहुंचे भी नहीं थे.WHAT A BIZARRE RUN OUT! 😱📺 Watch the #BPL2022 match live on #FanCode 👉https://t.co/wPDmICv8cM#BPLonFanCode pic.twitter.com/O43gKKfLSi — FanCode(@FanCode) January 21, 2022 उधर गेंद विकेट पर लगते ही खुलना टाइगर्स के खिलाड़ीसेलिब्रेट करने लगे. मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया. जहां रीप्ले मेंपता चला कि रसल क्रीज के बाहर थे. लिहाज़ा उन्हें आउट करार दिया गया. रसल खुद हैरानथे कि आखिर ये कैसे हो गया. उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा था. रसल नेतीन गेंदों में सात रन बनाए. #Khulna Tigers को मिली जीत बता दें कि मिनिस्टरग्रुप ढाका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम इकबाल के पचासे के दम पर छह विकेट खोकर183 रन बनाए थे. कप्तान महमुदुल्लाह ने 20 गेंदों में 39 रन की पारी खेली. जबकिओपनर मोहम्मद शहज़ाद ने 42 रन बनाए. खुलना टीम की तरफ से कमरुल इस्लाम ने सबसे अधिकतीन विकेट झटके. जवाब में खुलना टाइगर्स ने 184 रन का लक्ष्य 19 ओवर में ही पूरा करलिया. आंद्रे फ्लेचर ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए. जिसमें सात चौके और एक छक्काशामिल है. रोनी तालुकदार ने सात चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए. जबकिथिसारा परेरा ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली. और अपनी टीम को पांचविकेट से जीत दिला दी.