अनाया बांगर फिर से क्रिकेट खेलने को तैयार, ICC-BCCI से जल्दी ही करेंगी बात
अनाया बांगर ने अपनी मेडिकल और एथलीट टेस्टिंग रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि वो शारीरिक रूप से लड़की की तरह ही हैं और इसलिए उन्हें महिला क्रिकेटर के तौर पर देश के लिए खेलने का मौका मिलना चाहिए.

2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला टूर्नामेंट में खेलने की परमिशन नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ट्रांसवुमन अनाया बांगर (Anaya Bangar) इन नियमों में बदलाव चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है. अनाया बांगर ने अपनी मेडिकल और एथलीट टेस्टिंग रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि वो शारीरिक रूप से लड़की की तरह ही हैं और इसलिए उन्हें महिला क्रिकेटर के तौर पर देश के लिए खेलने का मौका मिलना चाहिए.
अनाया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो हाथ में एक मेडिकल रिपोर्ट लेकर खड़ी हैं. उन्होंने इस रिपोर्ट के बारे में बताया,
अनाया ने आगे कहा कि वो इस रिपोर्ट को लेकर ICC और BCCI से बात करना चाहती हैं. उन्होंने कहा,
अनाया ने आगे कहा कि उनका मकसद किसी को हटाना नहीं, बल्कि सबके लिए जगह बनाना है.
अनाया ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा,
अनाया बांगर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की संतान हैं. वो पहले लड़का थीं. बाद में उन्होंने खुद को लड़की के तौर पर पहचाना और सेक्स चेंज के लिए जरूरी सर्जरी और थेरेपी करवाईं. अनाया इस सबके के पहले से क्रिकेट खेलती थीं. अब वो फिर क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं.
वीडियो: बैठकी: 'Nude भेजे, गालियां दीं…’ लड़के से लड़की बनी Anaya Bangar ने किस क्रिकेटर पर आरोप लगाया?

.webp?width=60)

