The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • An armed group of Pakistan TTP warned overseas players to skip psl 2026 david warner steve smith

PSL से पहले विदेशी खिलाड़ियों को धमकी, 'यहां खेले तो अंजाम बुरा होगा'

पीएसएल 2026 (PSL 2026)में विदेशी प्लेयर्स के खेलने को लेकर पाकिस्तान के एक संगठन ने धमकी दी है. संगठन का कहना है अगर विदेशी प्लेयर पाकिस्तान में आकर खेले तो इसका अंजाम बुरा होगा.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:12 PM IST)
Pakistan Super League, PSL 2026, security threats, Pakistan Taliban pSl warning, fuel crisis Pakistan
पीएसएल 2026 में स्टीव स्मिथ सहित कई विदेशी प्लेयर खेलेंगे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super Leauge) के 11वें सीजन पर संकट मंडरा रहा है. लीग शुरू होने के पहले पाकिस्तान के एक हथियार बंद संगठन ने PSL में खेलने वाले विदेशी प्लेयर्स को धमकी दी है. इस संगठन का कहना है कि अगर विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में आकर खेले तो इसका अंजाम बुरा होगा. 

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में स्टीव स्मिथ (Steve Smith), डेविड वॉर्नर David Warner), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डैरेल मिचेल (Daryl Mitchell सहित कई विदेशी प्लेयर्स शिरकत करेंगे. पीएसएल 2026 (PSL 2026) की शुरुआत 26 मार्च से होगी.

जमात-उल-अहरार ने दी धमकी

पीएसएल 2026 में खेलने वाले विदेशी प्लेयर्स को ये धमकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने दी है. इस संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे पीएसएल से तुरंत अपना नाम वापस ले लें. संगठन के प्रवक्ता असद मंसूर ने स्टेटमेंट जारी कर कहा,

हम संबंधित क्रिकेट बोर्ड्स को एक जरूरी मैसेज देना चाहते हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं. देश की इंटर्नल सिक्योरिटी और पॉलिटिकल हालत अस्थिर है. हम विदेशी क्रिकेट बोर्ड से कहना चाहते हैं, वे अपने प्लेयर पाकिस्तान नहीं भेजें. अगर उन्हें कुछ होता है तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी. हमने पहले ही चेतावनी दे दी है.

टीटीपी का स्टेटमेंट
टीटीपी का स्टेटमेंट

स्टेटमेंट में आगे कहा गया,

मौजूदा समय में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और ब्लूचिस्तान के हालात ज्यादा खराब हैं. संगठन का कहना है कि यहां पर फौजी कार्रवाई और हिंसा से कई लोग मारे जा रहे हैं. ऐसे में यहां पर पीएसएल का आयोजन करना जले पर नमक छिड़कना है.

PSL में कई विदेश प्लेयर शामिल

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कई विदेशी प्लेयर अलग-अलग टीमों से खेलते हुए दिखाई देंगे. इन खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, मार्क चैपमैन और सिकंदर रजा जैसे स्टार प्लेयर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे', इस खिलाड़ी ने डिविलियर्स के सामने किया दावा

PCB ने सुरक्षा के इंतजाम किए

मिडिल ईस्ट में क्राइसेस के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले से ही पीएसएल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस सीजन पीएसएल मैचों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की एंट्री नहीं मिलेगी. सभी मैच दर्शकों के बगैर खेले जाएंगे. इसके अलावा, पीसीबी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएसएल 2026 के सभी मैच सिर्फ दो स्टेडियम में कराने का फैसला किया है. इससे पहले 6 स्टेडियम में मैच खेले जाने थे. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के सभी मैच लाहौर और कराची में खेले जाएंगे. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()