The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ambati Rayudu to be dropped from England tour as he Fails Yo-Yo Test

धोनी ने रायडू की जो तारीफ की थी, उसी ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर करवा दिया

चेन्नई सुपरकिंग्स से सबसे ज्यादा रन बनाए थे, पर वो यहां नहीं आया काम.

Advertisement
pic
16 जून 2018 (अपडेटेड: 16 जून 2018, 08:29 AM IST)
Img The Lallantop
रायडू यो-यो टेस्ट में फेल हो गए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल. चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हुई थी. हर आदमी इस टीम को बुड्ढों की टीम बता रहा था. मगर फिर इस टीम ने सबको हौंक के धर दिया. आईपीएल जीत लिया. इसमें एक प्लेयर की अहम भूमिका थी. नाम था अंबाती रायडू. रायडू ने इस आईपीएल में गदर खेला. ओपनिंग आकर इस बंदे ने बॉलरों को चुन-चुनकर मारा. 16 मैचों में 602 रन ठोक डाले. धोनी रायडू की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. आईपीएल जीतने के बाद धोनी ने रायडू की फिटनेस की भी तारीफ की थी. माने रायडू के सितारे चमक रहे थे. हर जगह वाहवाही हो रही थी. इसी बीच एक और खबर आई कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई है. बंदा सातवें आसमान पर. पर रायडू के लिए अब एक बैड न्यूज आई है. मामला यो-यो टेस्ट से जुड़ा हुआ है.
अंबाती रायडू ने आईपीएल में 602 रन बनाए थे.
अंबाती रायडू ने आईपीएल में 602 रन बनाए थे.

जी हां, टीम इंडिया में खेलने के लिए अब हर खिलाड़ी को यो-यो टेस्ट पास करना होता है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि संजू सैमसन टीम से बाहर हो गए क्योंकि वो यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे. यही कांड अब हो गया है अंबाती रायडू के साथ. वो भी यो-यो टेस्ट पास नहीं कर सके हैं. यानि उनकी फिटनेस उस लेवल की नहीं है, जैसी टीम को चाहिए होती है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अब उनके खेलने पर संकट के बादल आ गए हैं. 15 जून को हुए इस टेस्ट में विराट कोहली समेत बाकि सभी खिलाड़ी पास हो गए. बस रायडू का ही मामला फंस गया है.
32 साल के रायडू ने अपना आखिरी वनडे मैच जून 2016 में खेला था. जिंबाब्वे के खिलाफ. इतने लंबे वक्त बाद उनको इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला था, जिसमें भी वो चूकते नजर आ रहे हैं. अभी उन पर फाइनल फैसला तो नहीं हुआ है. मगर पिछले दिनों जैसा संजू सैमसन और शमी के साथ हुआ. उस हिसाब से रायडू का टीम से बाहर होना तय माना जा रहा है. तीन जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड के दौर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच शामिल हैं.


ये भी पढ़ें-
जिसे लोग विकलांगता समझते हैं, उसे इस लड़के ने अपनी बॉलिंग का हथियार बना लिया

टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था

इंडिया का वो बॉलर, जिसने अपने पोलियो वाले हाथों को अपना हथियार बना लिया

सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है

पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया

लल्लनटॉप वीडियो देखें -

Advertisement

Advertisement

()