एक दौरा था. 2002-2004 के बीच का. इंडियन सीनियर क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी कीचर्चा हो रही थी. नाम अंबती रायडू. वो 2004 की अंडर-19 टीम के कप्तान थे और सौरवगांगुली के मुंह से इस खिलाड़ी के बारे में सुना था. मगर टीम इंडिया में शामिल होतेहोते इस खिलाड़ी को 10 साल लग गए. कई रणजी टीमें बदलीं, उधर आईसीएल से भी होकर लौटआए थे. यहां इंडिया के लिए 2015 वर्ल्ड कप टीम की तैयारियों के बीच अंबती रायडू कानाम घूमने लगा था. वो अच्छा खेल रहे थे औऱ वर्ल्ड कप टीम में सलेक्ट भी हो गए. मगरवर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.टीम से बाहर हुए. फिर दोबारा वापिस आए 2019 के वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच. 6महीने पहले एशिया कप की टीम में वापसी की. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अंबतीरायडू ही वो खिलाड़ी हैं जो इंडिया के लिए नंबर 4 पर फिट होते हैं. रायडू फिर जुटगए वर्ल्ड कप में खेलने का सपना लिए. वनडे क्रिकेट पर फोकस करने के लिए अंबती रायडूने रेड बॉल क्रिकेट यानी डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया. फिर ऑस्ट्रेलियाऔर न्यूजीलैंड में रायडू कुछ खास नहीं कर पाए और कोहली ये कहते सुने गए कि इंडियाको अपनी नंबर 4 पॉजिशन के लिए कुछ सोचना होगा. 6 महीने बाद जब 2019 वर्ल्ड कप कीटीम का ऐलान हुआ तो रायडू का नाम यहां से गायब था. सबसे हैरानी की बात ये कि 34 सालके रायडू ने अभी तक करियर में 55 वनडे खेले हैं और इनमें से 44 वनडे 2015 और 2019वर्ल्ड कप की तैयारियों में खेले हैं. ये अंबती रायडू के लिए किसी झटके से कम नहींहै.Highest batting averages for India in ODI cricket (min. 20 innings):1. @imVkohli– 59.57 2. @msdhoni– 50.37 3. @ImRo45– 47.39 4. @RayuduAmbati– 47.05 5. @sachin_rt– 44.83Rayudu was excluded from India's @cricketworldcupsquad. Do you think he should have made the cut? pic.twitter.com/8Eu0ztKTH1— ICC (@ICC) April 15, 20192019 वर्ल्ड कप टीम में रायडू की जगह विजय शंकर को जगह मिली है. टीम में नंबर चारके लिए ये दो दावेदार थे. 15 अप्रैल को इंडियन टीम की घोषणा हुई और उसके कुछ ही देरबाद आईसीसी की तरफ से एक ट्वीट करके सवाल किया गया कि आखिरी इंडियन टीम में इसप्लेयर को जगह क्यों नहीं मिली जबकि वो बैटिंग एवरेज के मामले में सचिन तेंडुलकर सेभी आगे है. इंडिया की तरफ से बैटिंग एवरेज के मामले में विराट कोहली (59.37) सबसेआगे हैं. उनके बाद एमएस धोनी (50.37), रोहित शर्मा (47.39) और फिर अंबती रायडू(47.05) का नंबर है. तेंडुलकर (44.83) की एवरेज अंबती रायडू से भी कम हैं. इसलिएअंबती रायडू को टीम में जगह न मिलना कइयों के लिए चौंकने की बात है. 2018 आईपीएलसीजन में इस प्लेयर ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई थी और उसी के बूते टीम इंडिया में वापसीहुई थी. पहले एशिया कप में खेले और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में भी जगहमिली. पिछले साल सितंबर में हुए एशिया कप से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीजतक कुल 24 मैच हुए हैं और 21 में रायडू टीम में रहे हैं. इनमें इस राइड हैंडर ने एकशतक और चार अर्धशतक मारे हैं. इंडियन ड्रेसिंग रूम में वो बीते 24 मैचों में रनबनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं.विजय शंकर ने बाजी मारी है.अब खुद रायडू और उसको चाहने वाले ये सोच रहे हैं कि रायडू अपनी वजह से बाहर हुआ हैंया विजय शंकर के चलते वो टीम से बाहर हुए. चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा किविजय शंकर की टीम में जगह उनकी थ्री-डाइमेंशनल यूटिलिटी के चलते बनी है. यानी येखिलाड़ी बैटिंग करता है, मीडियम फास्ट बॉलिंग करता है और फील्डिंग में भी चुस्त है.वहीं दूसरी तरफ रायडू बैटिंग करते हैं, गड़बड़ एक्शन की वजह से बॉलिंग नहीं कर रहेहैं और फील्डिंग में भी फिट नहीं हैं. इंग्लैड दौरे पर वो इसलिए नहीं जा पाए थेक्योंकि यो-यो टेस्ट में फेल हुए थे. ऐसे में रायडू की जगह विजय शंकर ले गए. किसीको नहीं पता है कि अंबती रायडू का आगे क्रिकेट करियर किस और बढ़ेगा. इतना जरूर हैकि ये खिलाड़ी टैलंटेड है और वर्ल्ड कप में न चुना जाना, एक झटका है जिससे बिनाप्रभावित हुए वो बाहर निकल जाएगा. Ambati Rayudu must be shattered though. His place was deemed certain and he hadeven quit 4 day cricket to focus on this. But form is such a cruel mistress. Theharder he tried the more he seemed to struggle. My heart goes out to him. —Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 15, 2019लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-