'हरमनप्रीत को और मेहनत...'- ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर ने कसा तंज
भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया था.

गुरुवार, 23 फरवरी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूटा. साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स मैदान में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से हराया था. इस मैच में टीम इंडिया की कैप्टन हरमनप्रीत कौर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गई थी. दो रन लेने के दौरान हरमनप्रीत का बैट जमीन पर अटक गया था और इस वजह से वो क्रीज तक नहीं पहुंच पाईं. उस वक्त ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एलिसा हिली ने हरमनप्रीत को रनआउट किया था.
ABC स्पोर्ट से बात करते हुए एलिसा ने हरमनप्रीत पर तंज कसा है. एलिसा ने कहा है कि हरमनप्रीत चाहे जितना कह लें कि वो अनलकी रहीं, उन्हें और मेहनत करनी चाहिए थी. एलिसा ने कहा -
हरमनप्रीत कौर ने मैच में 34 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली थी. वो टीम इंडिया को जीत की तरफ लेकर जा रहीं थीं. तभी वो आउट हो गईं.
#प्रेस कॉन्फ्रेंस में चश्मा पहनकर आईं हरमनपोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इंडियन टीम की कैप्टन चश्मा पहनकर बात करने पहुंची. भारतीय कप्तान के मुताबिक वह नहीं चाहती कि उनका देश उन्हें रोता हुआ देखे. इस वजह से वो यहां चश्मा लगाकर आईं. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा -
साथ ही हरमनप्रीत ने अपने रन आउट को लेकर बात करते हुए कहा था कि वो जिस तरीके से आउट हुई, उससे ज्यादा अनलकी बात और कुछ नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा -
# मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए. टीम की ओर से बेथ मूनी ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान मेग लेनिंग 34 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि एश्ले गार्डनर 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुईं. भारत की ओर से शिखा पांडे ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए.
173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को 11 के स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा. वहीं स्मृति मांधना भी 2 रन बनाकर LBW आउट हो गईं. जबकि कुछ देर बाद ही यास्तिका भाटिया भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. हालांकि यहां से जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन पार्टनरशिप की.
दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन की पार्टनरशिप की. जेमिमा ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 52 रन की पारी खेली. इसके बाद आखिरी के ओवर्स में दीप्ति शर्मा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की. लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाईं. और भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी.
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियन टीम का साउथ अफ्रीका से सामना है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था.
वीडियो: पाकिस्तान का वो बोलर विश्व क्रिकेट में अलग ही रिकॉर्ड बनाया!

.webp?width=60)

