The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Alyssa Healy played 158 runs brilliant knock against India in her last odi

एलिसा हीली ने फेयरवेल मैच में वो कमाल किया, जो कम ही क्रिकेटर्स कर पाए हैं

मिचेल स्टार्क वाइफ एलिसा हीली का लास्ट मैच देखने के लिए ग्राउंड पर मौजूद थे. उन्होंने उनके एक-एक शॉट को एंज्वॉय किया. जिस समय एलिसा ने शतक पूरा किया, उस वक्त स्टार्क कॉमेंट्री बॉक्स में थे.

Advertisement
Alyssa Healy, Alyssa Healy century, Alyssa Healy century vs india,
एलिसा हीली ने अपने फेयरवेल मैच में शानदार शतक जड़ा. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
1 मार्च 2026 (अपडेटेड: 1 मार्च 2026, 05:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एलिसा हीली (Alyssa Healy). ऑस्ट्रेलिया वुमेंस क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर. भारत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी हीली ने दिखा दिया कि वो लिजेंड क्यों हैं. होबार्ट में इंडियन वुमेंस टीम (Indian Women Team) के खिलाफ हीली ने धुआंधार बैटिंग की. और यादगार शतक जड़ दिया. एलिसा की पावरफुल बैटिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट पर 409 रन बनाए.

अपनी पारी के दौरान एलिसा ने चौकों की झड़ी लगा दी. उन्होंने कई खूबसूरत स्ट्रोक लगाए. हीली की इस बेहतरीन शतकीय पारी के गवाह मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) भी बने. स्टार्क उस वक्त कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे.

79 बॉल्स पर जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत करने आईं एलिसा हीला ने आते ही शॉट्स दिखाने शुरू कर दिए. उन्होंने टीम इंडिया के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. एलिसा ने पेस और स्पिन के खिलाफ बेखौफ होकर बल्लेबाजी की. उनके बैट से लगातार स्कोरिंग शॉट निकलते रहे. 49 गेंदों पर एलिसी ने अपनी फिफ्टी पूरी की. 

इसके बाद, उन्होंने गियर बदला और आगली 30 बॉल्स पर 50 रन और बना दिए. 79 बॉल्स पर सेंचुरी तक पहुंची गईं. हीली का बल्ला यहां थमा नहीं. उन्होंने 150 रन सिर्फ 95 गेंदों पर बना दिए. 

एलिसा हीली 98 गेंदों पर 158 रन बनाकर आउट हुईं. अपनी इनिंग्स में उन्होंने 27 चौके और 2 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: ‘दूसरों को चैंपियन बनाने वाले खुद चैंपियन’, जम्मू-कश्मीर की जीत पर क्या बोल गए सचिन?

स्टार्क ने सेलिब्रेट की सेंचुरी

मिचेल स्टार्क वाइफ एलिसा हीली का लास्ट मैच देखने के लिए ग्राउंड पर मौजूद थे. उन्होंने उनके एक-एक शॉट को एंज्वॉय किया. जिस समय एलिसा ने शतक पूरा किया, उस वक्त स्टार्क कॉमेंट्री बॉक्स में थे. उन्होंने क्लैप करते हुए एलिसा हीली की सेंचुरी सेलिब्रेट की. स्टार्क और एलिसा क्रिकेट वर्ल्ड की ऐसी जोड़ी है, जो खाली वक्त में एक दूसरे को ग्राउंड पर जाकर चीयर करते हैं.

Image embed

एलिसा ने बनाए कई रिकॉर्ड

एलिसा ने लास्ट वनडे पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए. वह फेयरवेल वनडे में शतक जड़ने वाली दुनिया की दूसरी बैटर हैं. इससे पहले 2007 में साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर जोहमारी लोगटेनबर्ग ने अपने फेयरवेल वनडे में शतक जड़ा था. लोगटेनबर्ग ने नीदरलैंड्स के खिलाफ लास्ट वनडे में नॉट आउट 153 रन बनाए थे.  

एलिसा हीली वुमेंस वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी बैटर हैं. उन्होंने 95 गेंदों पर 150 रन पूरे किए. वैसे, वुमेंस वनडे में सबसे तेज 150 बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम है. सोफी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 93 गेंदों पर 150 रन स्कोर किए थे.  

वुमेंस वनडे में एलिसा हीली लास्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलनी वाली दुनिया की पहली बैटर बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की लोगटेनबर्ग  के नाम था. उन्होंने लास्ट वनडे में 153 रन बनाए थे.

वनडे में भारत के खिलाफ एलिसा की यह सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 142 रन था. 12 अक्टूबर 2025 को एलिसा ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ विशाखापत्तनम में 142 रनों की पारी खेली थी. 

एलिसा का वनडे करियर

एलिसा हीली वनडे में ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 126 मैच खेले, जिनमें 3 हजार 777 रन बनाए. वनडे में उनके नाम 8 सेंचुरी और 19 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं. एकदिवसीय क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 170 रन है. 

मैच का हाल?

होबार्ट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. उसने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 409 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली ने 158 और बेथ मूनी ने 109 रनों की पारी खेली.  इनके अलावा, जॉर्जिया वॉल ने 62 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से स्नेह राणा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए.

टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 410 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, इस हाई स्कोर वाले मैच में भारतीय टीम प्रेशर में आ गई. टीम इंडिया 46वें ओवर में 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए सबसे ज्यादा 44 रन स्नेह राणा ने बनाए. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.  

कंगारू टीम ने यह मुकाबला 185 रनों से जीता. मैच में 158 रन बनाने वाली एलिसा हीली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. भारत के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचोें की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

Advertisement

Advertisement

()