महेंद्र सिंह धोनी. ये सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि इंडियन क्रिकेट में घटी महानतमघटनों में से एक है. धोनी एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की हैसियत से आए और देश के महानतमकप्तान बनकर दोबारा से विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में चले गए. धोनी का आनाइंडियन क्रिकेट में छोटे शहरों से क्रिकेटरों के आने की शुरुआत था. इससे पहले बसमुंबई, कर्नाटक का सिक्का चलता था. एक समय था जब इंडियन टीम में 6-6 कर्नाटक केखिलाडी खेला करते थे. फिर साल 2011 आया और धोनी ने वो ऐतिहासिक छक्का जड़कर इंडियाको वर्ल्ड कप जिताया.धोनी का दिमाग और उनके बाजुओं की ताकत के बारे में हर कोई जानता है. यॉर्कर गेंदोंको बाउंड्री पार पहुंचाने में धोनी का कोई सानी नहीं है. हेलिकॉप्टर शॉट के तो क्याकहने. गेंद को इतनी क्रूरता से शायद ही कोई और मारता हो. और जब गेंद बल्ले केबीचों-बीच लगती है तो गोली बन जाती है.साल 2017 धोनी के लिए अच्छा साल रहा. धोनी ने 22 वन-डे इनिंग्स में 60.61 के एवरेजसे 788 रन बनाए. इस दौरान धोनी ने 1 सेंचुरी और 6 बार हाफ सेंचुरी बनाई. वन-डेमैचों में कुल 60 चौके और 19 छक्के जड़े. टी-20 में 12 इनिंग्स में 42 के एवरेज के252 रन बनाए जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे.साल 2017 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 28 छक्के मारे. इसके अलावाउन्होंने आईपीएल में बराबर खेला. यहां देखते हैं उनके हाथों साल 2017 में मारे गएसभी छक्के.Repost ••••••• @Captain.MS.Dhoni . 44 SIXES IN 48 SECONDS! 😁 . Yes, on behalfof all the MS Dhoni fans out there, we would just like to thank @Mahi7781 formaking 2017 a real entertaining year! ❤ . After he said Goodbye to Captaincy, weall expected him to bat freely without extra burdens . . . . And that's exactlywhat the former Indian Captain did by smashing a number of bowlers rightthroughout the year! 😎 . It didn't matter whether he was representing TEAMINDIA or RISING PUNE SUPERGIANT . . . . The ball just kept travelling miles! 💪. Enjoy the compilation #MSDians! 😇 💕A post shared by @ cricshotson Jan 1, 2018 at 4:31am PST--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:साल 2017 में बुमराह, पंड्या, भुवनेश्वर सभी इस अफ़ग़ान बॉलर से पीछे रह गएइस BJP सांसद को आर्मी के जवानों का मरना आम बात लगती है!कौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?रजनीकांत की सियासी पारी के इस सिंबल का मतलब क्या है