The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • All Rounder Irfan Pathan announces retirement from all forms of cricket

2012 में आखिरी मैच खेलने वाले इरफान पठान ने अचानक लिया संन्यास

संन्यास लेते वक्त भावुक इरफान ने कही ये बड़ी बातें.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2020, 02:55 PM IST)
Img The Lallantop
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान की फाइल फोटो. फोटो: Irfan Pathan Facebook
Quick AI Highlights
Click here to view more
टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाला इकलौता गेंदबाज़, पहले टी20 विश्वकप फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाला खिलाड़ी, किसी भी तरह के वनडे इंटरनेशनल की एक पारी में 9 विकेट चटकाने वाला गेंदबाज़. वाका क्रिकेट मैदान पर मैन ऑफ द मैच बनने वाला इकलौते एशियाई गेंदबाज़...ऐसे कितने ही कारनामे याद दिलाएं.
मस्जिद में झाड़ू लगाने से लेकर टीम इंडिया का स्टार ऑल-राउंडर बनने तक का इरफान पठान का सफर एक कहानी जैसा रहा. 19 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले इरफान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इरफान पठान ने 4 जनवरी के दिन अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि अब वो एक नए सफर की ओर बढ़ना चाहते हैं. इरफान पठान ने अपने संन्यास के वक्त कहा,
''मैं कहना चाहूंगा कि मैं ऑफिशियली क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर रहा हूं. खासकर इंडियन क्रिकेट, बड़ौदा क्रिकेट और जितनी टीमों के साथ मैं खेला. इतने लिजेंड्स के साथ खेला. मैंने सोचा नहीं था कि मैं इतना नसीब वाला हूं, कि एक छोटे से शहर बड़ौदा में जहां पर मस्जिद में हम दो भाई खेला करते थे. वहां से आकर सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण जैसे बड़े दिग्गज़ों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा. मिमोरीज़ बनाउंगा. उनमें से कइयों के साथ रिश्ते बनाउंगा. कई को मैं बड़ा भाई कहता था. कई यंगस्टर्स जो टीम में आए. उनके साथ पल बिताए.''
Irfan New
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान की फाइल फोटो. फोटो: Irfan Pathan Facebook

इरफान पठान इस मौके पर भावुक भी हो गए. उन्होंने कहा,
''जो सपना देखा था बचपन में, उसको पूरा किया. मेरे लिए ये बहुत ही भावुक कर देने वाला पल है. हर एक की लाइफ में एक ऐसा पल आता है, जब आपको किसी चीज़, जिसको आप बहुत चाहते हो उसे अलविदा कहना पड़ता है. मैं भी आज उसे (क्रिकेट), जिसके लिए मैं दिन रात सोचता था उसे अलविदा कह रहा हूं. मैं अपने परिवार, पुराने कोच, टीम के साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.''
इसके अलावा अपने संन्यास के मौके पर इरफान ने अपने फैंस को तहेदिल से शुक्रिया अदा किया. कहा,
''सबसे ज़रूरी जो मेरे फैंस हैं. 2012 में मैं आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेला था. उसके बाद काफी कोशिश की. लेकिन अब भी, जब 2019 खत्म हुआ है, 2020 शुरू हो रहा है. आज भी कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर वो बात आती है कि वापस आ जाओ, कमबैक करो. उन फैंस को सबसे ज्यादा शुक्रिया करूंगा जिन्होंने मुझे अकेला नहीं छोड़ा. अब जाने का वक्त आ गया. एक नए सफर को शुरू करने का वक्त आ गया है, मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया.''
इरफान पठान ने भारत के लिए लगभग 10 साल क्रिकेट खेला. उन्होंने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट और 1100 से ज्यादा रन बनाए. वहीं वनडे में इरफान ने 173 विकेट और 1500 से अधिक रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने टी20 में 28 विकेट और 172 रन बनाए. वो भारत की 2007 टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे.
वहीं आईपीएल में इरफान पठान चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेले. इन दिनों इरफान पठान भारतीय मैचों में हिंदी कमेंट्री करते नज़र आते हैं.


असम में INDvsSL T20 से पहले टीम इंडिया कैप्टन विराट कोहली ने CAA पर दिया बयान

Advertisement

Advertisement

()