The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Alex Hales full profile of England hero in semifinal against India in T20 World Cup 2022

एलेक्स हेल्स की कहानी, जिसने इंडिया को अकेले ही T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया!

एलेक्स की पारी इंडियन फ़ैन्स को याद रहेगी.

Advertisement
Alex Hales full profile after he leads England to win against India in T20 World Cup semifinal
एलेक्स हेल्स (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 04:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एलेक्स हेल्स. ये नाम आपने शायद आज से पहले कम सुना होगा, पर अब आप इसे भूल नहीं पाएंगे. इंडियन फ़ैन हैं, तब तो और याद रखेंगे. हेल्स ने काम ही कुछ ऐसा किया है. T20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 169 का टार्गेट रखा था. और फिर आए हेल्स.

इंग्लैंड ने छह ओवर में 63 रन ठोककर इंडिया की जो बची-खुची उम्मीद थी, वो भी ख़त्म कर दी. इंग्लैंड के बैटिंग के हीरो रहे एलेक्स हेल्स. हेल्स को इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप की टीम में तब जगह मिली थी, जब जॉनी बेयरस्टो इंजर्ड हो गए थे और टीम ने जेसन रॉय को पिक नहीं किया था. एलेक्स से जुड़ी एक कहानी जान लीजिए, जो आपको नहीं पता होगी.

16 साल की उम्र में ही एक ओवर में 55 रन मारने का कारनामा हेल्स के नाम है. ये काम उन्होंने 2005 में किया. 2005 में क्रिकेट आइडल T20 टूर्नामेंट में लॉर्ड्स के मैदान पर एलेक्स ने ये तूफान उड़ाया था. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. मगर ऐसा हुआ था. ओवर में तीन नो-बॉल थीं. हेल्स ने आठ छक्के और एक चौका जड़ा था. उस वक्त इस खिलाड़ी को अगला केविन पीटरसन कहा गया था. दिलचस्प बात ये कि उस टूर्नामेंट में एलेक्स को बतौर फास्ट बॉलर लिया गया था.

# Alex Hales Story

हेल्स के टैलेंट पर कभी कोई सवाल नहीं था, पर उनका करियर हमेशा विवादों से घिरा रहा है. T20 वर्ल्ड कप में हेल्स ने लगभग साढ़े तीन साल बाद इंग्लैंड के लिए वापसी की है. हेल्स 2019 में एक ड्रग स्कैंडल में फंस गए थे और उसके बाद उन्हें इंग्लैंड टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

अप्रैल 2019 में हेल्स का रीक्रिएशनल ड्रग्स टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया था. इसके बाद हेल्स का नाम इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआती टीम से हटा दिया गया था. उस वक्त इंग्लैंड के कैप्टन ऑयन मॉर्गन हेल्स के व्यवहार से नाखुश थे. हेल्स के साथ और भी कई विवाद जुड़े हुए हैं. सितंबर 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच के बाद बेन स्टोक्स और हेल्स ने ब्रिस्टल में कुछ लोगों से झमेला कर लिया था. इसके बाद इन दोनों प्लेयर्स को इंग्लैंड टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था.

पर टैलेंट को रोका नहीं जा सकता. हेल्स ने इसके बाद लगातार फ्रैन्चाइज़ क्रिकेट खेली. बिग बैश लीग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले हेल्स ने 60 T20 इंटरनेशनल्स में 31.01 की औसत से 1644 रन बनाए थे. उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक थे. अब इस वर्ल्ड कप में उनके स्टैट्स जान लीजिए.

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ हेल्स ने 20 बॉल पर 19 रन बनाए. अगला मैच आयरलैंड से था. इस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. हेल्स के नाम सिर्फ सात रन आए. पर हेल्स ने इसके बाद अपनी और अपनी टीम की चाल ही बदल दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ हेल्स ने 40 बॉल में 52 और श्रीलंका के खिलाफ 30 बॉल में 47 रन ठोके. यानी हेल्स फॉर्म में लौट आए थे. अब इंडिया के खिलाफ हेल्स ने इस फॉर्म का शानदार इस्तेमाल किया है.

Image embed

हेल्स इस पारी के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस लिस्ट पर पहले नंबर पर जॉस बटलर हैं, जिनके नाम 2468 रन्स हैं. दूसरे पर पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन हैं. मॉर्गन ने 2458 रन्स बनाए हैं. और अब तीसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स आ गए हैं. ख़बर लिखे जाने तक हेल्स ने इंग्लैंड के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1940 रन बनाए हैं.

मैच पर लौटें तो हेल्स ने 28 बॉल में 50 रन ठोककर इंडिया का काम खराब कर दिया. अब यहां से जीतने के लिए इंडिया को किसी चमत्कार की जरूरत है. इससे कम में तो कुछ होने से रहा.

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement

Advertisement

()