The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Alastair Cook talks about the reasons why Yashasvi Jaiswal could have dropped catches

यशस्वी जायसवाल से छूटे इतने कैचों का कारण कहीं ये तो नहीं!

Jasprit Bumrah ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कैच छूटने को लेकर कहा था कि कोई जानबूझ कर कैच नहीं छोड़ता. Leeds Test की पहली इनिंग में Yashasvi Jaiswal ने तीन कैच छोड़े थे. Alastair Cook ने इसे लेकर एक बड़ी बात बताई है.

Advertisement
Jasprit Bumrah, Alastair Cook, Yashasvi Jaiswal, India vs England
यशस्वी जायसवाल ने पहली इनिंग में छोड़े थे तीन कैच. (फोटो-AP)
pic
सुकांत सौरभ
24 जून 2025 (पब्लिश्ड: 05:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लीड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कैच छूटने को लेकर कहा था कि कोई जानबूझ कर कैच नहीं छोड़ता. दरअसल, लीड्स टेस्ट (Leeds Test) की पहली इनिंग में टीम इंडिया की ओर से 6 कैच ड्रॉप हुए थे. इनमें से 4 कैच ड्रॉप सिर्फ बुमराह की बॉलिंग पर हुए थे. इनमें से तीन कैच सिर्फ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने छोड़े थे. इस पर बुमराह मैच के दौरान थोड़े फ्रस्ट्रेटेड नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उनसे पूछने पर कहा कि वो कोई सीन क्रिएट नहीं करना चाहते हैं. यानी वो इस बात का मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं. साथ ही ये भी कहा था कि कोई भी प्लेयर कैच छोड़ना नहीं चाहता. हालांकि, अब इस मैदान पर कैच ड्रॉप को लेकर इंग्लैंड के दिग्गज एलिस्टर कुक (Alastair Cook) ने एक बड़ी बात बताई है.

कुक ने क्या बताया?

दरअसल, एलिस्टर कुक ने कैच ड्रॉप के दो कारण बताए हैं. उनके अनुसार, इसके पीछे स्लोप या डार्क पैचेज हो सकते हैं. कुक ने  BBC के टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए कहा, 

Image embed

डिस्कशन के दौरान वह स्लिप में वहां खड़े होते हैं जहां ज्यादातर कैच ड्रॉप हुए. वह आगे बताते हुए कहते हैं, 

Image embed

ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत को गुस्सा महंगा पड़ गया, ICC ने बड़ी सजा दी है

हालांकि, कुक को लगता है कि दूसरा कारण ज्यादा परेशानी बढ़ा रहा है. उन्होंने आगे कहा, 

Image embed

कुक ने आगे इसी समस्या पर बात करते हुए कहा,

Image embed
Image embed

दोनों टीम ने ड्रॉप किए थे कैच 

पहली इनिंग में टीम इंडिया ने हैरी ब्रूक के दो कैच ड्रॉप हुए थे. वहीं, ओली पोप को भी एक जीवनदान मिला था. दोनों ने बड़ी इनिंग खेलकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाई थीं. पोप ने सेंचुरी लगा दी थी, जबकि ब्रूक ने 99 रन बनाए थे. दूसरी इनिंग में इंग्लैंड की ओर से भी स्लिप में कैच ड्रॉप हुए . ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों का कैच ड्रॉप हुआ था. बाद में दोनों ने सेंचुरी लगाकर टीम को 350 के पार पहुंचाया.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने दूसरी इनिंग में 364 रन बनाए. पहली इनिंग में मिली 6 रनों की लीड की बदौलत इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का टारगेट मिला. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे. अब अंतिम दिन इंग्लैंड ने पहले सेशन में बिना विकेट गंवाए 117 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 64 और जैक क्रॉली 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

वीडियो: बुमराह ने ऐसे कराई टीम इंडिया की वापसी, SENA कंट्री में कौन सा इतिहास रच दिया?

Advertisement

Advertisement

()