अजिंक्य रहाने. जनता उन्हें वापस लेने को आतुर थी. पूछा जा रहा था कि उन्हें टीममें क्यूं नहीं खिलाया जा रहा था. बहुत सारे सवाल उठे. धवन की जगह उन्हें खिलायेजाने को कहा. उनका पिछले मैचों का रिकॉर्ड भी अच्छा था. असल में किसी की भी समझ मेंये नहीं आ रहा था कि आखिर अजिंक्य रहाने अंतिम ग्यारह का हिस्सा क्यूं नहीं बन पारहे थे. तीसरे मैच की शुरुआत से ठीक पहले मालूम चला कि रहाने को इस मैच में मौकामिलेगा. मॉरल विक्ट्री के लिए इंडिया को आख़िरी मैच जीतना ही जीतना था. रहाने इस कामके लिए बुलाये जा रहे थे. मैच शुरू हुआ. इंडिया की शुरुआत ऐसी हुई जैसे पहलेसेमेस्टर का पहला इग्ज़ाम मैथ्स का पड़ गया हो. बैक लगनी तय ही थी. सो लगी. कोहली जबआउट हुए तो इंडिया का स्कोर था 97 रन पर 3 विकेट. फिर आए रहाने. उन्होंने ने थोड़ीदेर बॉलिंग झेलने की कोशिश की. फिर 19वीं गेंद पर उन्होंने बाहर जाती गेंद पर खोंचालगा दिया और गेंद कीपर डिकॉक के हाथों में जा बैठी. अम्पायर ने उंगली उठा दी. लेकिनसाथ ही उन्होंने थर्ड अम्पायर से नो बॉल चेक करने के लिए भी कहा. टीवी रीप्ले मेंमालूम चला कि फिलेंडर ने लाइन क्रॉस कर के गेंद फेंकी थी. उनके जूते का कोई भीहिस्सा लाइन के पीछे नहीं था. इसलिए गेंद इल्लीगल थी. नो बॉल डिक्लेयर कर दी गई.रहाने को जीवनदान मिला.WATCH - Rahane gets a lifeline as Philander oversteps https://t.co/u1Du3drbvT— The Lallantop (@TheLallantop) January 24, 2018 लेकिन फिर इसके बाद रहाने बहुतदेर तक टिक नहीं पाए. 9 गेंद बाद ही रहाने ने एक गलत शॉट खेला. वो गेंद की स्विंगको पढ़ नहीं पाए और बल्ला गेंद की लाइन में नहीं आया. गेंद लेग स्टंप की लाइन में जारही थी. एलबीडब्लू की अपील को अम्पायर ने आउट दे दिया. आउट लग रहा था लेकिन चूंकिरहाने एक अहम विकेट थे, लिहाज़ा उन्होंने रिव्यू लिया. मालूम चला कि गेंद लेग स्टंपको छूती हुई निकल रही थी और इसलिए अम्पायर्स कॉल के दम पर फ़ैसला बॉलर के पक्ष मेंही चला गया. बहुप्रतीक्षित रहाने कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 27 गेंद, 44 मिनट खर्चकरने के बाद 9 रन बनाकर चलते बने. इंडिया का स्कोर था 113 रन पर 4 विकेट. WATCH -Morkel traps Rahane lbw https://t.co/MPdRIzYo3v — The Lallantop (@TheLallantop)January 24, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:मम्मी-पापा पहली बार जोहान्सबर्ग आए थे, कोहली का विकेट लेकर उन्हें खुश कियावीडियो : घंटे भर की बैटिंग में कोहली के दो-दो कैच छूटेजब पाकिस्तान में चलते मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर हमला हुआपद्मावत फ़िल्म रिव्यूइश्क और मुश्क की तरह ही अब फेक-न्यूज़ भी छुपाए नहीं छुपेगी