The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ajinkya Rahane brutal takedown on leaving Axar Patel out When you become too smart

'ज्यादा होशियारी दिखाने से...', अक्षर पटेल का नाम लेकर रहाणे ने मैनमेंजमेंट को सुना डाला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को बाहर करके वॉशिंगटन सुंदर को टीम में मौका दिया गया. अजिंक्य रहाणे का मानना है कि यह दांव भारत के लिए मददगार साबित नहीं हुआ.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:20 PM IST)
axar patel, ajinkya rahane, cricket news
अक्षर पटेल को अजिंक्य रहाणे का साथ मिला है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या भारतीय टीम को सिलेक्शन में जरूरत से ज्यादा होशियारी दिखाना भारी पड़ गया है? यह कहना है भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का. रहाणे इस बात से हैरान थे कि टीम में आखिर अक्षर पटेल को बाहर करके वॉशिंगनटन सुंदर को जगह क्यों दी गई. उन्होंने इसके लिए टीम मैनेजमेंट को जमकर सुनाया है. साथ ही आने वाले मैचों के लिए सुझाव भी दिए हैं.

सुंदर नहीं कर पाए कुछ खास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को बाहर करके सुंदर को टीम में मौका दिया गया. यह दांव भारत के लिए मददगार साबित नहीं हुआ. सुंदर न तो बल्लेबाजी में कुछ कमाल कर पाए और न ही गेंदबाजी में. उन्होंने दो ओवर डाले जिसमें 17 रन लुटाए. उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. इसके बाद जब बात आई बल्लेबाजी की तब भी वह कुछ खास कर नहीं पाए. उन्होंने 11 गेंदों में केवल 11 रन बनाए. इसी कारण उन्हें मौके दिए जाने पर सवाल उठ रहे थे.

रहाणे ने अक्षर पटेल को बैक करते हुए कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा,

मुझे वाकई हैरानी है कि अक्षर पटेल नहीं खेले. मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है? हां, वॉशिंगटन सुंदर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं कोई उनके खिलाफ नहीं है. लेकिन अक्षर अलग-अलग परिस्थितियों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

रहाणे को लगता है कि सिलेक्शन में ज्यादा होशियारी नहीं दिखानी चाहिए. उन्होंने कहा,  

कभी-कभी मुझे लगता है कि चयन के मामले में ज्यादा होशियारी दिखाने से नुकसान हो सकता है. आपने सुंदर को इसलिए टीम में शामिल किया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में बहुत सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ओवर ही फेंके. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ऑफ स्पिनर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बहुत अच्छी गेंदबाजी करेंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अक्षर का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. हम सभी ने देखा कि केशव महाराज ने क्या किया. आपको अपनी टीम में उस क्वालिफिटी वाले खिलाड़ी को खिलाना होगा जिसने अतीत में आपके लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका से भी खतरनाक जिम्बाब्वे? इन तीनों से आखिर कैसे निपटेगी टीम इंडिया? 

यहां रहाणे ने यह भी साफ किया कि वह सुंदर के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन चाहते हैं कि अक्षर पटेल को मौका दिया जाए. उन्होंने कहा, 

वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन आपको अपने मुख्य खिलाड़ी का साथ देना होगा. अक्षर टीम के उप-कप्तान हैं. अगर उन्हें कोई मामूली चोट नहीं है, जिसके बारे में हमें पता नहीं है, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए, चाहे कुछ भी हो जाए.

भारत को अब अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम प्लेइंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()