The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ajinkya Rahane 91 meter six left everybody including sunil gavaskar stunned RCBvsCSK IPL2023

अजिंक्य रहाणे ने मारा इतना लंबा छक्का, सुनील गावस्कर सन्न हो गए!

फील्डिंग में भी कमाल कर गए रहाणे.

Advertisement
Ajinkya Rahane is in very good form
कमाल फॉर्म में हैं रहाणे (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
17 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023, 10:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अजिंक्य रहाणे. गजब फॉर्म में हैं. चेन्नई सुपर किंग्स आने के बाद से ही उनका बल्ला खूब बोल रहा है. और उन्होंने अपनी फॉर्म सोमवार, 17 अप्रैल को भी जारी रखी. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए IPL मैच में रहाणे ने RCB के बोलर्स को खूब धुना.

उम्मीद से काफी पहले क्रीज़ पर आ गए रहाणे ने तेजी से रन जोड़े. उन्होंने क्रीज़ पर आने के बाद ज्यादा टाइम ना वेस्ट करते हुए RCB के खिलाफ़ ताबड़तोड़ बैटिंग की. रहाणे को इस मैच के तीसरे ओवर में ही बैटिंग का मौका मिल गया. जब मोहम्मद सिराज़ ने इन फॉर्म बैटर रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया.

सिराज की गेंद पर रुतुराज का कैच वेन पर्नेल ने पकड़ा. वह तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए. और फिर उनके आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए अजिंक्य रहाणे. उन्होंने शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट करने पर फोकस किया. पहली सात गेंदों पर रहाणे ने कुल सात रन बनाए थे. और फिर पांचवां ओवर लेकर आए लोकल बॉय विजयकुमार विषक. उनकी पहली दो गेंदों पर डेवन कॉन्वे ने पांच रन बटोर लिए. फिर नंबर आया रहाणे का.

विजय ने शॉर्ट गेंद फेंकी. रहाणे ने इसे लपेटा. और गेंद सीधे जाकर गिरी चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर. ये छक्का 90 मीटर से ज्यादा लंबा था. रहाणे का यह छक्का देख कॉमेंट्री बॉक्स में हलचल मच गई. संजय मांजरेकर और सुनील गावस्कर को यकीन ही नहीं हुआ. गावस्कर तो बोल पड़े,

Image embed

और इसके बाद रहाणे का मूड बदल गया. अगला ओवर लेकर आए वेन पर्नेल को उन्होंने एक ही ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा.

Image embed

हालांकि रहाणे की ये पारी बहुत लंबी नहीं चली. वह दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. रहाणे ने यह रन 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से बनाए. हालांकि उनके बाद आए शिवम दुबे ने RCB को और कूटा. दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. जबकि डेवन कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 83 रन बनाए.

CSK ने अपने 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 226 रन बनाए. RCB के लिए मोहम्मद सिराज, वेन पर्नेल, विजय कुमार, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया. बाद में फील्डिंग के वक्त रहाणे ने कमाल का एफ़र्ट दिखाते हुए पूरे पांच रन भी बचाए.

वीडियो: संजू सैमसन, कैच के लिए दौड़े, ट्रेंट बोल्ट ने खड़े खड़े गज़ब कर दिया

Advertisement

Advertisement

()