एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तमाम बड़ी खबरें और अपडेट्स जानने हों तो आप बिल्कुल सहीजगह पर हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए प्रियंका चोपड़ा किस नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट परकाम शुरू करने वाली हैं? द कश्मीर फाइल्स और अक्षय की बच्चन पांडे ने बॉक्स ऑफिस परकितने रुपए कमाए और अजय देवगन ने द कश्मीर फाइल्स पर क्या बोल दिया?1. सिएना मिलर की फिल्म में प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने नेक्स्ट हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वालीहैं. वो शिल्पी सौम्या की लिखी नॉवेल 'सीक्रेट डॉटर' में दिखाई देंगी. फिल्म मेंउनके साथ 'अमेरिकन स्नाइपर' फेम सिएना मिलर भी होंगी. कहानी दो औरतों और एक गोद लिएहुए बच्चे की होगी.2. अक्षय की 'सेल्फी' में होंगी नुसरत और डायनाअक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भीनज़र आएंगी.View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)अक्षय ने कल नुसरत और डायना संग वीडियो शेयर कर उनका टीम में वेलकम किया.3. 'गन्स एंड गुलाब्स' का फर्स्ट लुक आ गयाराज एंड डीके की अपकमिंग वेब सीरीज़ 'गन्स एंड गुलाब्स' से राजकुमार राव, आदर्शगौरव और दुलकर सलमान का फर्स्ट लुक आ गया. नेटफ्लिक्स ने इन तीनों की ही तस्वीरोंको शेयर किया है.ये कॉमेडी-क्राइम सीरीज़ 90 के दशक के बैकड्रॉप पर बन रही है.4. 'द रेपिस्ट' का केरल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियरकोंकणा सेन और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'द रेपिस्ट' को केरल के इंटरनेशनल फिल्मफेस्टिवल में दिखाया जाएगा. अपर्णा सेन शर्मा के डायरेक्शन में बनी क्राइम-थ्रिलरफिल्म को इससे पहले बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है. जहां इसे KimJiseok अवॉर्ड दिया गया था.5. अभिनय की डेब्यू सीरीज़ में होंगी करिश्मा कपूरकरिश्मा कपूर नई वेब सीरीज़ पर काम शुरू करने वाली हैं. सीरीज़ 'मेंटलहुड' के बादवो 'देल्ली बेली' के मेकर अभिनय देव की नई सीरीज़ में नज़र आएंगी. अभिनय की येडेब्यू वेब सीरीज़ होगी. जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी.6. 'जयेशभाई जोरदार' पर कॉमिक बुक सीरीज़ बनेगीरणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', 13 मई को रिलीज़ होने वाली है.रिपोर्ट्स हैं कि यशराज फिल्म्स अब रणवीर के कैरेक्टर जयेशभाई पर एक कॉमिक बुकसीरीज़ भी बनाने वाले हैं.View this post on InstagramA post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)जिसपर काम शुरू हो चुका है.7. 'द कश्मीर फाइल्स' पर अजय देवगन का बयानआमिर खान ने कल अपने एक बयान में 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बातें कही थीं. आमिर नेकहा था कि हर भारतीय को ये फिल्म देखनी चाहिए. क्योंकि ये हमारे इतिहास पर बनीफिल्म है. आमिर के बाद अब अजय देवगन ने भी बिना नाम लिए 'द कश्मीर फाइल्स' पर बातकही है. 'रनवे 34' के ट्रेलर लॉन्च के वक्त अजय ने अपनी राय दी. जब उनसे 'द कश्मीरफाइल्स' के कॉन्टैक्स्ट में पूछा गया कि क्या सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाना ऑडिएंसको थिएटर्स में खींचने का सबसे अच्छा तरीका है? तो अजय ने कहा कि ऐसा नहीं है.A glimpse into the #Runway34Trailerlaunch event! ✈️@SrBachchan@ajaydevgn@Rakulpreet@bomanirani@CarryMinati@aakanksha_s30@angira_dhar@KumarMangat@vicky1980@Meena_Iyer@PanoramaMovies@hasnain_husaini#JayKanojiya@sandeep_kewlanipic.twitter.com/g1tmmLrIKe— ADFFilms (@ADFFilms) March 21, 2022ये सिर्फ हिन्दुस्तान में नहीं पूरी दुनिया में है. कुछ कहानियां इतनी इंस्पीरेशनलहोती हैं और काफी बार जो सच्चाई होती है, वो इतनी अमेज़िंग होती है कि आप वैसाफिक्शन लिख ही नहीं सकते. अजय ने कहा- आइडिया ये नहीं होता कि कोई सच्ची घटनाढूंढो...जब कुछ यूनिक सुन लेते हैं तो लगता है कि इसकी कहानी दुनिया के सामने आनीचाहिए. बस तभी उसे पिक किया जाता है.8. 'द कश्मीर फाइल्स' ने 11वें दिन कमाए 12 करोड़'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन भी तगड़ी कमाई की. 11 मार्च कोरिलीज़ हुई इस फिल्म ने संडे को 26 करोड़ और मंडे 21 मार्च को 12.4 करोड़ रुपए कमालिए. फिल्म ने अब तक कुल 179.85 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.9. चौथे दिन भी 'बच्चन पांडे' की सुस्त रही कमाईअक्षय कुमार की फिल्म 'द बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही.बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने फर्स्ट मंडे पर 4-5 करोड़रुपए ही कमाए हैं. इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने अब तक करीब 42 करोड़ रुपए का बिज़नेसकिया.10. सलमान के काला हिरण मामले में नई अपडेटराजस्थान कोर्ट ने काला हिरण मामले में सलमान की ट्रांसफर पेटीशन को मंजूरी दे दीहै. मतलब अब सलमान से जुड़ी जितनी भी सेशन अपील्स हैं उनकी सुनवाई हाई कोर्ट मेंहोगी. पिछले दो दशक से सलमान को इस केस के चक्कर में कई बार राजस्थान जाना पड़ा.ट्रान्सफर पेटीशन मिलने से सलमान खान के लिए चीजें थोड़ी सरल हो जाएंगी.11. ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में करेंगी डायरेक्टोरियल डेब्यूफिल्ममेकर और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत जल्द ही बॉलीवुड मेंडायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम होगा 'ओ साथीचल'. फिल्म की कास्टिंग और कहानी को लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.View this post on InstagramA post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryaa_r_dhanush)इससे पहले ऐश्वर्या ने म्यूज़िक वीडियो 'पयानी' और धनुष की फिल्म '3' को डायरेक्टकिया था.12. 24 फरवरी को ज़ी5 पर प्रीमियर होगी अजीत की 'वलिमई'तमिल स्टार अजीत की फिल्म 'वलिमई', थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कीजाएगी. फिल्म 25 मार्च से ज़ी5 पर देखी जा सकेगी.13. नुसरत का न्यू सॉन्ग वीडियो 'क्या यही प्यार है' रिलीज़नुसरत भरूचा और सनी कौशल का नया सॉन्ग वीडियो 'क्या यही प्यार है' कल रिलीज़ कियागया. ये गाना आरडी बर्मन के 'क्या यही प्यार है' गाने का अपडेटेड वर्जन है. जिसेअरमान मलिक ने गाया है.यू-ट्यूब पर इसे अब तक 50 लाख से ऊपर व्यूज़ मिल चुके हैं.14. 'गली बॉय' के रैपर एमसी तोड़ फोड़ उर्फ धर्मेश का निधन'गली बॉय' फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ का निधन हो गया है. उनके मौतके कारण की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उनके निधन के बाद रणवीर सिंह और सिद्धांतचतुर्वेदी ने इमोशनल पोस्ट करके उन्हें याद किया.15. संजय गुप्ता की फिल्म में सहर बांबा-मिज़ान जाफरी'पल पल दिल के पास' फेम एक्ट्रेस सहर बांबा संजय गुप्ता की अगली थ्रिलर फिल्म मेंनज़र आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में मिज़ान जाफरी और हर्षवर्धन राणे भीहोंगे. सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल के अंत तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.16. KGF 2 और 'बीस्ट' का बिग बॉक्स ऑफिस क्लैशतमिल स्टार विजय की फिल्म 'बीस्ट' की रिलीज़ डेट आ गई. ये मूवी 13 अप्रैल कोसिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. वहीं 14 अप्रैल को यश की मच अवेटेड फिल्म KGF 2को भी रिलीज़ किया जाना है. ऐसे में ये दोनों बिग स्टार की बिग बजट फिल्म का बॉक्सऑफिस पर बिग क्लैश होगा. अब ये वक्त बताएगा कि किस फिल्म को ऑडिएंस का अटेंशनज़्यादा मिलता है.तो ये थीं आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकतेहैं. इन्हें रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर पब्लिश किया जाता है.