कैप्टन रहाणे ने किस साथी को दिया ब्रिसबेन जीत का क्रेडिट?
'बहुत मायने रखती है ये जीत'
Advertisement

रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज़ हराया है. (तस्वीर: एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस सीरीज़ में भारतीय टीम पहला मैच बुरी तरह से हार गई थी और उसके बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहना शुरू कर दिया था कि भारत ये सीरीज़ 4-0 से हार जाएगा.
पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली भी पैटरनिटी लीव पर चले गए. कई खिलाडी चोटिल हुए. इस सबके बावजूद भारतीय टीम सीरीज़ जीतने में सफल रही. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा,
यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है. मुझे नहीं मालूम कि इस जीत को कैसे बताऊं. मुझे टीम के हर साथी पर गर्व है. हम सभी सिर्फ अपना बेस्ट देना चाहते थे. नतीज़े के बारे में नहीं सोचना चाहते थे. जब मैं बैटिंग को गया. तो मैंने और पुजारा ने यह तय किया कि पुजारा को अपने तरीके से खेल ज़ारी रखना चाहिए, और मुझे शॉट्स के लिए जाना चाहिए. क्योंकि हमें पता था कि मेरे बाद ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल थे. चेतेश्वर पुजारा ने जिस शानदार तरीके से दबाव को संभाला, उसके लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए.गेंदबाजों को लेकर उन्होंने कहा-
मैच जीतने के लिए 20 विकेट निकालने थे. इसीलिए हम पांच गेंदबाजों के साथ उतरे. वाशिंगटन सुंदर ने टीम को संतुलन दिया. इससे पहले सिराज़ ने दो टेस्ट, नवदीप सैनी ने एक, शार्दुल ठाकुर ने एक टेस्ट खेला था जबकि टी नटराजन डेब्यू कर रहे थे. सारा क्रेडिट इन्हें जाता है.पहला टेस्ट मैच हारने के बाद वापसी को लेकर रहाणे ने कहा-
एडिलेड टेस्ट हारने के बाद हम उस बारे में चर्चा नहीं करना चाहते थे, कि वहां क्या हुआ. हम सिर्फ़ अच्छा खेल खेलना चाहते थे. अच्छा रवैया दिखाना चाहते थे. यह पूरी तरह से पूरी टीम की कोशिश थी.# दूसरे एशियाई कप्तान रहाणे 3 साल पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया में तब टेस्ट सीरीज़ जीती थी जब ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े नाम (स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर) बैन झेल रहे थे. ऐसे में रहाणे की इस उपलब्धि को एक्सपर्ट्स बहुत बड़ा बता रहे हैं.

