नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तोआप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए विल स्मिथ ने क्रिस रॉक कोथप्पड़ मांगने के बाद माफीनामे में क्या लिखा. यश की फिल्म KGF 2 के ट्रेलर को 24घंटे में कितने व्यूज़ मिल गए. साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने वरुण धवन की तारीफ करतेहुए क्या कहा.1. क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल ने मांगी माफी94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स हो चुके हैं. सेरेमनी में हुए विल स्मिथ और क्रिस रॉक केझगड़े ने खूब सुर्खिया बटोरीं. क्रिस को थप्पड़ पड़ने वाला वीडियो बहुत वायरल हुआ.मगर अब विल स्मिथ ने अपने इस बिहेवियर के लिए माफी मांगी है.View this post on InstagramA post shared by Will Smith (@willsmith)अपने इंस्टा अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वो गलत थे, उनकाएक्शन गलत था और वो इसके लिए बहुत शर्मिंदा हैं.2. क्रिस और विल के झगड़े की जांच करेगी एकेडमीविल के क्रिस को थप्पड़ मारने वाली घटना पर एकेडमी की तरफ से रिएक्शन आया है.एकेडमी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वो किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते.The Academy does not condone violence of any form.Tonight we are delighted to celebrate our 94th Academy Awards winners, whodeserve this moment of recognition from their peers and movie lovers around theworld.— The Academy (@TheAcademy) March 28, 2022अपने एक स्टेटमेंट में एकेडमी ने ये भी कहा कि इस घटना पर फॉर्मल रिव्यू कियाजाएगा. जिसके बाद कोई एक्शन भी लिया जा सकता है.3. बॉलीवुड सितारों ने क्रिस-विल के झगड़े पर किया रिएक्टबॉलीवुड के कई सितारों ने भी क्रिस और विल के इस झगड़े पर अपना रिएक्शन दिया है.वरुण धवन, नीतू सिंह और ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना की फोटोशेयर की. वरुण ने लिखा कि उन्होंने ये बिल्कुल एक्सपेक्ट नहीं किया था. सोफी चौधरीने ट्वीट करके लिखा कि हिंसा सही नहीं, मगर किसी की मेडिकल कंडीशन पर कमेंट करना भीसही नहीं.कंगना रनौत ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि अगर उनकी बहन-मां के ऊपर किसी नेऐसा मज़ाक किया होता तो वो भी उसे ऐसे ही थप्पड़ मारतीं.4. प्रभास-पूजा की 'राधे-श्याम' अमेज़न पर होगी प्रीमियरप्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे-श्याम' थिएटर रिलीज़ के बाद अब ओटीटी परप्रीमियर की जाएगी. 01 अप्रैल से फिल्म को अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकेगा.5. अवॉर्ड विनिंग आइरिश सीरीज़ 'ब्लड' का बनेगा हिंदी वर्जन'मिर्ज़ापुर' सीरीज़ के मेकर्स एक बार फिर से थ्रिलर सीरीज़ बनाने की तैयारी कर रहेहैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अपकमिंग सीरीज़ आईरिश सीरीज़ 'ब्लड' से इंस्पायर्डहोगी. इस सीरीज़ का नाम भी 'ब्लड' रखा जाएगा. जिसे मिहिर देसाई डायरेक्ट करेंगे.6. 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म ज़ी5 पर हो सकती है प्रीमियरअनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. खबर है किमूवी को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज़ किया जा सकता है. अप्रैल के तीसरेहफ्ते में फिल्म को डिजिटली प्रीमियर किया जाएगा.7. दीपिका पादुकोण को मिला टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड्सदीपिका पादुकोण को टाइम की तरफ से ''टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड्स'' दिया गया है.मेंटल हेल्थ के फील्ड में काम करने वालों को ये अवॉर्ड दिया गया है.View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)दीपिका ने डिप्रेशन से जूझ रहें लोगों के लिए फाउंडेशन बनाया था.8. जूनियर एनटीआर, रामचरण की कमाई RRR 500 करोड़ के पारजूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और राम चरण की फिल्म RRR ने चार दिनों में ताबड़तोड़कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने हिंदी बेल्ट मेंसंडे को 31.5 करोड़ और मंडे को 16.75 करोड़ रुपए कमाए है. चार दिनों में फिल्म नेहिंदी बेल्ट में 91. 5 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं मूवी ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ सेज़्यादा कमा लिए हैं.9. सलमान ने बताया, साउथ इंडियन फिल्म्स की इतनी दीवानगी क्यों हैसाउथ फिल्मों की दीवानगी पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता हैकि बॉलीवुड की फिल्में साउथ इंडिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती. सलमान ने कहा किसाउथ की फिल्मों में हीरो को लार्जर दैन लाइफ दिखाया जाता है. इसलिए हिंदी बेल्टमें भी उन फिल्मों की बहुत फैन फॉलोइंग होती है. जबकि बॉलीवुड फिल्मों में क्लीशेजैसी चीजें होती हैं. इसलिए हमें फिल्मों के मामले में और रियलिस्टिक होना चाहिए.10. 'गोलमाल' और 'धूम' वाली रिमी सेन करेंगी कमबैक'धूम', 'गोलमाल' फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रिमी सेन जल्द ही इंडस्ट्री मेंकमबैक करने जा रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिमी सेन एकरोमांटिक सॉन्ग वीडियो को प्रड्यूस करेंगी. रिमी ने बताया कि बहुत जल्द वो डिजिटलप्लेटफॉर्म के लिए सीरीज़ भी प्रड्यूस करेंगी.11. विवेक अग्निहोत्री ने की वरुण धवन की तारीफ'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने वरुण धवन की तारीफ की. रिसेंटइंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो वरुण को बहुत पसंद करते हैं. वरुण ने उन्हें तबसपोर्ट किया जब कोई भी उनके साथ नहीं था. विवेक ने कहा कि वो ऐसा इसलिए नहीं कह रहेकि उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं. बल्कि वरुण ने उनकी काफी मदद की इसलिए वोथैंकफुल हैं.12. यश की फिल्म 'KGF 2' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्सयश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म KGF 2 के ट्रेलर ने गर्दा उड़ा दिया है. 24घंटे में इस ट्रेलर को वर्ल्डवाइड 109 मीलियन प्लस व्यूज़ मिल चुके हैं. अलग-अलगभाषाओं में रिलीज़ हुए इस ट्रेलर को 109 मीलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.इससे पहले किसी भी इंडियन फिल्म को इतने कम समय में इतने ज़्यादा व्यूज़ नहीं मिले.यू-ट्यूब के ट्रेंडिंग सेक्शन में भी ये ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. मूवी14 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. रुझान देखते हुए लग रहा है कि येRRR से बड़ी फिल्म हो सकती है.13. सलमान ने बताया होस्ट को कैसा मज़ाक करना चाहिएसलमान खान, इस साल का IIFA अवॉर्ड्स होस्ट करेंगे. क्रिस और विल के झगड़े पर जबसलमान से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने बताया कि एक होस्ट को कैसा होना चाहिए.सलमान ने कहा बतौर होस्ट आपको सेंसिटिव होना चाहिए. होस्ट का ह्यूमर अबव द बेल्टहोना चाहिए, बिलो द बेल्ट नहीं.14. खत्म हुई आलिया भट्ट और रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंगआलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म हो चुकी है.साइंस फिक्शन इस फिल्म को पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. मेकर्स ने आज वीडियो शेयरकर मूवी के रैप की अनाउंसमेंट की.'BRAHMASTRA' FILMING COMPLETE... #Brahmastrahas wrapped its final shooting schedule in #Varanasi... Stars #AmitabhBachchan, #RanbirKapoor, #AliaBhatt, #MouniRoyand #NagarjunaAkkineni... Directed by #AyanMukerji... In *cinemas* 9 Sept 2022. pic.twitter.com/B1Wowo8Olg— taran adarsh (@taran_adarsh) March 29, 2022फिल्म को 9 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसे रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.