The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • After spot fixing claims, Pakistan batsman Umar Akmal has been served a notice by PCB

इंडिया-पाक मैच में फिक्सिंग के बारे में ख़ुलासा करने वाले खिलाड़ी पर ही खतरा आ गया है

वर्ल्ड कप 2015 में स्पॉट फिक्सिंग की हुई थी पेशकश.

Advertisement
pic
25 जून 2018 (अपडेटेड: 25 जून 2018, 09:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उमर अकमल. पाकिस्तानी क्रिकेटर. कामरान अकमल का भाई. दोनों भाई पाकिस्तान के लिए विकेट कीपिंग क्र चुके हैं. दोनों ही भाई मेमे कल्चर का बहुत बड़ा हिस्सा भी रह चुके हैं. हाल फिलहाल में उमर अकमल का नाम एक बार फिर से ऊपर उछला है क्यूंकि उन्होंने सन्डे को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वर्ल्ड कप 2015 के दौरान भारत की टीम के ख़िलाफ़ होने वाले मैच में उन्हें पैसे ऑफर किये गए थे. इस बात के बाहर आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें नोटिस जारी की है और उम्र अकमल को कहा गया है कि वो 27 जून को क्रिकेट बोर्ड की एंटी-करप्शन यूनिट से जाकर मिलें. उमर अकमल ने अपनी पूरी बातचीत के दौरान किसी का भी नाम नहीं लिया. बस उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे इंडिया के ख़िलाफ़ होने वाले मैच में दो गेंदें न खेलने के लिए 2 लाख डॉलर मिल रहे थे. वो हमारा टूर्नामेंट का पहला मैच था. यहां तक कि हर मैच जो भी इंडिया के ख़िलाफ़ होता था, मुझसे मैच में न खेलने के लिए कहा जाता था. लेकिन मैंने उन्हें हमेशा यही कहा कि मैं खेलने के मामले में काफ़ी ईमानदार हूं और मैं ऐसा कभी भी नहीं करूंगा.' अब इस मामले में समस्या ये उठी है कि उमर अकमल ने इन सारी घटनाओं के बारे में समय रहते बताया नहीं. आईसीसी के नियमों के मुताबिक़ हर खिलाड़ी को ऐसी सभी घटनाओं की जानकारी तुरंत ही देनी चाहिए. जबकि वर्ल्ड कप 2015 को तीन साल से ऊपर हो चुके हैं. पाकिस्तानी प्लेयर मोहम्माफ़ इरफ़ान को सिर्फ इसीलिए एक साल का सस्पेंशन मिला था क्यूंकि उन्होंने 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान एक फिक्सर के अप्रोच करने को समय से नहीं बताया था. उमर अकमल पहली बार किसी चैनल को दिए बयान या प्रेस कांफ्रेंस कर के पचड़े में नहीं फंसे हैं. अगस्त 2017 में उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर के कोच मिकी आर्थर पर घटिया बिहेवियर और बुरी बातें कहने का आरोप लगाया था. इस वजह से उमर अकमल पर 1 मिलियन का फाइन लगा था और 3 मैचों का बैन लगाया गया था.

 ये भी पढ़ें:

जब कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम से शराब उधार मांगकर जश्न मनाया

जब राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने एक साथ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था

क्रिकेट को सबसे महंगी लीग देने वाला आदमी, जो आज अमरीका की जेल में बंद है

सिद्धू ने डीवीडी के चक्कर में सीनियर क्रिकेटर को जड़ा थप्पड़

बालाजी लाहौर में गेंद फेंकने दौड़ा तो लोग गा रहे थे “बालाजी ज़रा धीरे चलो…”

 

Advertisement

Advertisement

()