The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • After MS Dhoni CSK dewald brewis out IPL 2026 campaign opener against Rajasthan Royals

CSK को एक और झटका! अब सरफराज खान को प्लेइंग XI में आने से कोई नहीं रोक सकता

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले खबर आई कि टीम के स्टार गेंदबाज Nathan Ellis बाहर हो गए हैं. इसके बाद फैंस को बड़ा झटका लगा जब टीम के थला यानी Mahendra Singh Dhoni के भी कुछ समय बाहर होने की खबर बाहर आई. टीम की मुश्किल अब और बढ़ती नजर आ रही है.

Advertisement
pic
29 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:01 PM IST)
sarfaraz khan, ipl2 026, csk, sports news
सरफराज खान CSK में शामिल हैं. Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है. लेकिन, उन्हें एक के बाद एक बैड न्यूज मिल रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले खबर आई कि टीम के स्टार गेंदबाज नेथन एलिस (Nathan Ellis) इस सीजन से बाहर हो गए हैं. इसके बाद फैंस को बड़ा झटका लगा जब टीम के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भी कुछ समय बाहर होने की खबर बाहर आई. टीम की मुश्किल अब और बढ़ती नजर आ रही है. टीम को अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलना है और इससे पहले उन्हें अब एक और झटका लगा है. युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) भी शुरुआती मैचों में नजर नहीं आएंगे. हालांकि, इसका फायदा सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को हो सकता है. अब उन्हें प्लेइंग XI में आने से कोई नहीं रोक सकता. 

CSK को एक और झटका

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डेवाल्ड ब्रेविस पहले दो या तीन मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है. यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर नहीं है. उनके बाहर होने से टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर हो जाएगा. इससे टीम को परेशानी होगी.

ब्रेविस ने पिछले सीजन के बीच में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में एंट्री की थी. उन्होंने यहां अपने बल्ले का कमाल दिखाया. छह मैचों में उन्होंने 37.50 के औसत से 225 रन बनाए और अपनी जगह पक्की कर ली. इसके बाद टीम ने इस सीजन के लिए उन्हें 2.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह ब्रेविस ने प्रदर्शन किया है, उससे चेन्नई सुपर किंग्स काफी खुश हुआ होगा. ब्रेविस ने वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 146.80 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें- CSK के लिए RR की ये तिकड़ी बड़ा सिरदर्द, ऋतुराज को काट निकालनी ही होगी 

ब्रेविस की ताकत

ब्रेविस की सबसे बड़ी ताकत उनकी हीटिंग है. वह बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसी हीटिंग के कारण वह किसी भी समय मैच का रुख मोड़ सकते हैं. ब्रेविस की फ्लेक्सिबिलिटी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा पॉजीटिव रही है. ब्रेविस तीसरे नंबर के अलावा चौथे और पांचवें नंबर पर भी बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में उनके न होने का असर टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर पड़ेगा. 

सरफराज को मिल सकता है मौका

टीम को अब उनके रिप्लेसमेंट के बारे में सोचना होगा. इसके लिए उनके पास सरफराज खान के रूप में एक अच्छा ऑप्शन है. सरफराज पिछले कई सीजन से नहीं खेले हैं. लेकिन, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंन अपनी बैटिंग से प्रभावित किया था. इसी के बाद, इस सीजन ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा है. वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं. वह ब्रेविस की जगह के लिए एक दमदार दावेदार हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है. इस मैच में फैंस की नजरें मुख्य रूप से रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन पर होंगी. पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. वहीं, चेन्नई की जान रहे रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नज़र आएंगे. दोनों खिलाड़ी सीजन के पहले ही मैच में अपनी पुरानी टीम का सामना करेंगे.

वीडियो: IPL में 14 साल से पहला मैच कौन सी टीम नहीं जीत पाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()