The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • After getting out 3 ducks in T20 World Cup 2026 Abhishek Sharma asked Shubman Gill for his bat

लगातार 3 डक पर आउट होने के बाद, अभिषेक ने शुभमन से मांगा था बैट; खुद किया खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) लगातार जीरो पर आउट हो रहे थे, तब उन्होंने शुभमन गिल (Shubman Gill) से बैट मांगा था. इसका खुलासा उन्होेंने खुद किया है.

Advertisement
pic
21 मार्च 2026 (अपडेटेड: 21 मार्च 2026, 06:52 PM IST)
T20 World Cup,Abhishek Sharma,Shubman Gill,T20I batsman,abhishek sharma in t20 world cup 2026,
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तूफानी पारी खेली थी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया के नंबर वन बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. शुरू के तीन मैचों में वह डक पर आउट हुए. वह यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल पाए. इसके बाद, अभिषेक प्रेशर में थे. वर्ल्ड कप में उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने उन्हें आराम करने की सलाह दी.

हाल ही में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में अभिषेक शर्मा ने अपनी पंचलाइन के जरिए वर्ल्ड कप की कड़वी याद को मजाक में बदल दिया. दरअसल, नमन अवॉर्ड्स में जब शुभमन गिल (Shubman Gill) से पूछा गया क्या आपने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक को सलाह दी थी? इस सवाल के जवाब में शुभमन ने कहा कि वर्ल्ड के नंबर वन T20I बैटर को कौन सलाह देगा?

शुभमन की यह लाइन मजेदार थी. लेकिन, अभिषेक के जवाब ने इसे और रोचक बना दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा,

मैंने ही इसको मैसेज किया था 3 डक के बाद कि मुझे बैट दे दे. इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए.

शुभमन ने बढ़ाया था हौसला

इस बीच, अभिषेक ने हौसला बढ़ाने के लिए शुभमन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि शुभमन ने बोला था कि तू कर लेगा. यह छोटी सी लाइन थी, लेकिन काफी कुछ कह गई. शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को समस्या नहीं माना.  उनका मानना था कि अभिषेक खुद इस समस्या से बाहर निकल आएगा.

ये भी पढ़ें: गैरी कर्स्टन ने मोहसिन नकवी को धोया, PCB के वर्क कल्चर को बताया टॉक्सिक!

अभिषेक हमेशा मेरे बैट से खेलता है

इस दौरान बातचीत रन से हटकर बैट पर आ गई, जिसके चलते दोनों के बीच की केमिस्ट्री और साफ हो गई. जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें किसका बैट सबसे ज्यादा पसंद हैं? इस सवाल का जवाब देने में अभिषेक ने एक सेकेंड नहीं लगाया. उन्होंने कहा, 

शुभमन का.

वहीं, जब शुभमन गिल से पूछा गया क्या वह अभिषेक को अपना बैट इस्तेमाल करने देते हैं. तो शुभमन ने हंसते हुए कहा, 

वह हमेशा मेरे ही बैट से खेलता है.

फाइनल में खेली थी तूफानी पारी

यूं तो अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरे टी20 वर्ल्ड कप में शांत रहा. लेकिन, फाइनल में उन्होंने धमाल मचा दिया. खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 21 गेंदों पर 52 रन बनाए. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े. यह अभिषेक की पारी का कमाल था, जिसके चलते भारत फाइनल में 255 रन बनाने में सफल रहा. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()