The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • After Fan Compares Haris Rauf With Shoaib Akhtar Former Pakistan Captain Drops Shah Rukh Khan Reference

'शोएब अख़्तर पाकिस्तान के शाहरुख़ ख़ान हैं...'

पूर्व कप्तान सलमान बट ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
Shoaib Akhtar is the Shahrukh or Amitabh of Pakistan says Salman Butt
शोएब अख़तर और शाहरुख़ ख़ान (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
28 सितंबर 2022 (Updated: 28 सितंबर 2022, 12:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सात मैच की T20 सीरीज़ खेल रही है. पांच मैच के बाद पाकिस्तान सीरीज़ में 3-2 से आगे है. इस सीरीज़ में टीम के अनुभवी पेसर हारिस रउफ की खूब चर्चा है. दरअसल चौथे मैच में उन्होंने टीम के लिए मैच बनाया तो पांचवें T20 में उन्हें खूब मार पड़ी.

अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने हारिस पर कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर शोएब अख़्तर खुश हो जाएंगे. एक यूट्यूब लाइव सेशन में सलमान बट से पूछा गया कि रउफ अख़्तर जितने फेमस क्यों नहीं हैं. इसके जवाब में सलमान ने कहा -

‘ये वैसी ही बात है कि किसी इंडियन हीरो की तुलना शाहरुख़ ख़ान या अमिताभ बच्चन से की जाए. आप रातों-रात सुपरस्टार नहीं बन सकते. शोएब अख़्तर जैसे बॉलर्स 2-3 ओवर्स में ही टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं. हारिस ने अब तक टेस्ट क्रिकेट खेला भी नहीं है. आप ऐसे ही मशहूर नहीं बन जाते हैं. अख़्तर अपने करियर के आखिरी मैच में 159.8 kmph से बॉलिंग कर रहे थे. हारिस अभी युवा हैं और मैने उन्हें क्या, किसी को भी शोएब जितना तेज़ बॉलिंग करते नहीं देखा है.’

सलमान ने आगे ये भी कहा -

‘हारिस भी फेमस हैं, और पाकिस्तान के स्टार हैं. लेकिन आप 2-3 मैच में शोएब अख़्तर या वसीम अकरम नहीं बनते हैं. ख़ासकर तब, जब आप सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हों.’

हारिस के ज़िक्र से ज़्यादा सलमान ने शोएब की बात करते हुए कहा कि शोएब हर फॉर्मैट में अपनी टीम के लिए मैच-विनर थे. हारिस ने अब तक टेस्ट में डेब्यू भी नहीं किया है. उन्होंने कहा,

‘आपको टेस्ट खेलना होगा. आपको पांचों दिन अच्छी बॉलिंग करनी होगी. आपको सुबह, दोपहर और शाम के सेशन्स में 150 kmph से बॉलिंग करनी होगी. ये T20 में चार ओवर डालने जैसा नहीं है. आप सिर्फ T20s के लिहाज़ से तुलना नही कर सकते. पहले आपको पांच दिन खेलना होता था. अब हम चार T20 मैच के बाद रेस्ट की बात करते हैं. अभी उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है.’

शोएब अख़्तर दुनिया के सबसे तेज़ बॉलर्स में से एक हैं. शोएब ने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 kmph की स्पीड से बॉल डाली थी, जो क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज़ मानी जाती है.  

IND vs PAK बाइलेट्रल टेस्ट सीरीज़ का इंतज़ार खत्म होने वाला है?

Advertisement

Advertisement

()