राशिद खान ने मैच के बाद बताया, किस प्लान से उन्होंने बांग्लादेश को पटका
अफगानिस्तान ने तीसरा टी20 भी जीता और पूरे मैदान पर दौड़-दौड़ कर किया नागिन डांस.
Advertisement

अफ्गानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरा टी20 भी हराया
Quick AI Highlights
Click here to view more
बांग्लादेश की टीम अब कभी नागिन डांस नहीं करेगी. काहे से जब से उसके माथे पर इस डांस का शौक चढ़ा है, टीम की दुर्गत ही हो रही है. नासूर बन गया है ये. निदाहास ट्रॉफी में इस टीम को दिनेश कार्तिक ने जख्म दिया था और अब अफगानिस्तान ने बैक टु बैक तीन जख्म दिए हैं. 3 मैचों की टी20 सीरीज में व्हाइट वॉश किया है. पर तीसरा टी20 क्या गजब का हुआ. सांसे अटका देने वाला. और इस मैच में भी एक बार फिर हीरो रहे राशिद खान. क्या खेला है ये आदमी इस पूरी सीरीज में. पहले मैच में बंदे ने लिए 13 रन देकर तीन विकेट. दूसरे में 4 विकेट निकाल दिए मात्र 12 रन देकर. और इस तीसरे और आखिरी मैच में बांग्लादेश की आखिरी ओवर में लंका लगा दी.

राशिद ने आखिरी ओवर में किया कमाल.
मैच के बाद राशिद को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. दे तो कायदे से उन्हें मैन ऑफ दा ईयर का अवॉर्ड देना चाहिए. पूरे वक्त छाया ही रहा है ये खिलाड़ी. तो इस छाने और अपनी परफॉर्मेंस के पीछे के राज के बारे में भी राशिद ने मैच के बाद बताया. वो बोले -

अफगानिस्तान का स्कोर कार्ड.
146 का टार्गेट चेज करने उतरी बांग्लादेश के ओपनर एक बार फिर फेल साबित हुए. लिटन और तमीम दोनों ही सस्ते में निपट गए. सौम्य सरकार भी 15 रन ही बना सके. खास बात ये रही की लिटन और सरकार को अफगानिस्तान ने रनआउट किया. कप्तान शाकिब भी फिर एक बार फेल हुए. हालांकि इसके बाद मुश्फिकुर और महमूदुल्लाह ने मैच में बांग्लादेश की शानदार वापसी करवाई. दोनों के बीच 84 रन की पार्टनरशिप हुई. मगर ये पार्टनरशिप मैच नहीं जिता सकी. क्योंकि इस पार्टनरशिप के बीच में आखिरी ओवर में आ गया राशिद खान. आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे मगर राशिद ने 7 रन ही दिए. पहली ही बॉल पर मुश्फिकुर को विदा कर दिया और इस तरह अफगानिस्तान ने नाखून चबवा देने वाला ये मैच 1 रन से जीत लिया. पूरी अफगानिस्तान की टीम इस जीत के बाद नागिन डांस कर रही थी.

बांग्लादेश का स्कोरकार्ड.
अफगानिस्तान की टीम का इंटरनैशनल क्रिकेट में ये उदय खास है. गजब का है. मतलब एक दो साल में ही इस टीम ने गजब का खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. पहले वर्ल्डकप के लिए क्वॉलिफाई किया. अब टी20 में ये अभेद सी दिख रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह उसके स्पिनर हैं. राशिद, मुजीब और नबी की तिकड़ी. सबसे ज्यादा चिंता इस वक्त भारतीय टीम को करने की जरूरत है. क्योंकि अगला पाला उसी का अफगानिस्तान से पड़ना है. अपने पहले टेस्ट मैच में. हालांकि अफगानी बॉलरों का असली टेस्ट भी इसी मैच में होगा.
ये भी पढ़ें-
राशिद खान बांग्लादेश पर किस बात का गुस्सा निकाल रहे, आखिर ये पता चल गया है
गेंदबाज़ की बाउंसर उठी और सीधे बल्लेबाज़ की नाक पर जा लगी ठक्क!
मराठी में कही गई एक लाइन पर अजिंक्य रहाणे ने मार दिए 188 रन
जिस ज़माने में ऑस्ट्रेलिया दबंग थी, इस फास्ट बॉलर ने उसके नाक में नकेल डाल रखी थी
जब गावस्कर ने कसम खा ली थी कि कुछ भी हो जाए रन नहीं बनाऊंगा!

मुझे अपने स्किल्स पर पूरा भरोसा है. पर मेरे मन में एक ही प्लान रहता है - गुड लेंथ पर बॉल करना, चाहे कुछ भी हो. बॉल अच्छा ग्रिप भी हो रही थी सो मैंने गुड लेंथ पर ही गेंद डाली. तभी मैं सफल रहा. पर इसका पूरा क्रेडिट मैं अपनी फिटनेस को दूंगा. अगर आप फिट हैं तो किसी भी जगह आप गेंद डाल सकते हैं जोकि सबसे जरूरी होता है.मैच की बात करें तो अफगानिस्तान पहले बैटिंग करने उतरी. ओपनिंग पार्टनरशिप बढ़िया रही. मोहम्मद शहजाद ने घनी के साथ अच्छी 55 रन की पार्टनरशिप की. इनके बाद आए अफगानी कप्तान असगर ने भी तेज पारी खेली. 3 छक्के लगाकर 17 गेंदों पर 27 रन बना दिए. उनका साथ दिया शेनवारी ने. मगर इनके बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. बांग्लादेश के बॉलरों ने अच्छी वापसी की. इसी वजह से टीम 145 रन ही बना सकी. 145 का स्कोर टी20 में कम लगेगा. मगर अफगानिस्तान के बॉलर कुछ भी कर सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर करते थे. किसी भी स्कोर को डिफेंड करने का माद्दा रखते थे और हुआ भी वही.