The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Afghanistan captain Shahidi becomes emotional after beating Netherlands, remembers late mother.

नीदरलैंड को हराकर इमोशनल हुए अफगानिस्तान के कप्तान, 'तीन महीने पहले मां को खोया…'

3 नवंबर को अफ़ग़ानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से पीट दिया. इस जीत ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के और नजदीक ला दिया है.

Advertisement
pic
4 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2023, 04:44 PM IST)
Afghanistan captain Shahidi becomes emotional after beating Netherlands(Photo-AP)
कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी मैच के बाद हुए इमोशनल (तस्वीर-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम एक और मुकाबला जीत चुकी है. इसके बाद अफगानिस्तान प्वाइंट टेबल पर पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है. 3 नवंबर को अफ़ग़ानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से पीट दिया. इस जीत ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के और नजदीक ला दिया है. बड़ी जीत के बाद जब टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी इंटरव्यू के लिए आए तो भावुक हो गए. इस दौरान उन्होंने अपनी मां का भी जिक्र किया.

इस वर्ल्ड कप में चेज़ करते हुए अफगानिस्तान की तीसरी जीत है. इस पर शाहिदी से जब सवाल किया गया कि उनकी टीम ने अच्छी गेंदबाज़ी की या अच्छा रन चेज किया. इस पर शाहिदी ने जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि टीम ने दोनों चीजें अच्छी की. उन्होंने कहा कि गेंदबाज़ी ज्यादा अच्छी रही क्योंकि तीसरी बार टीम ने टारगेट को पूरा किया है.

मोहम्मद नबी पर बात करते हुए शाहिदी ने कहा कि वो एक स्पेशल प्लेयर हैं. जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है, वो रास्ता दिखाते हैं. आगे शाहिदी कहते हैं, 

“हम सब साथ हैं और जीत को इन्जॉय कर रहे हैं. और टीम के बारे में ही सोच रहे हैं. हम सेमीफाइनल तक जाने के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं. अगर हम सेमीफाइनल तक पहुंचते है तो ये हमारे लिए बड़ी बात होगी.”

इसके बाद शाहिदी अपनी मां को याद कर इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा, 

“मैंने अपनी मां को तीन महीने पहले ही खो दिया, इसलिए मेरा परिवार बहुत दुखी है. वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचे तो ये पहले हमारे देश के लिए और फिर मेरे लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी.”

इस मौके पर उन्होंने एक खास मैसेज भी दिया. शाहिदी ने कहा कि उनके देश के बहुत सारे रिफ्यूजी संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत उन्हीं लोगों को समर्पित करते हैं. 

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने सायब्रांड इंगल्ब्रेख्ट के 58 और मैक्स-ओ-दॉड के 42 रनों के बदौलत 179 रन्स बनाए. 46.3 ओवर में टीम ऑलआउट हो गई. मोहम्मद नबी ने सिर्फ 28 देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान शाहिदी ने 56 रनों की पारी खेली. रहमत शाह 52 और अज़्मतुल्लाह ओमारजाई में 31 रन बनाकर उनका साथ दिया. टीम ने 3 विकेट खोकर 32वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. नबी को शानदार बॉलिंग के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया.

(ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहीं जागृति ने लिखी है.)

Advertisement

Advertisement

()