लंबे अरसे के बाद 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही भारतीय टीम के लिए पहला दिनलंबा और थकाने वाला रहा. अपने टेस्ट जीवन की बोहनी कर रहे राजकोट में पहले दिन काखेल खत्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर रहा 311-4. बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्टों में40 में से 38 विकेट स्पिनरों को देने वाली इंग्लिश टीम के लिए अच्छी शुरूआत उसीवक्त हो गई जब कप्तान कोहली ने अपने जीवन का पहला टॉस हारा. भारत ने 5 गेंदबाज़खिलाने का फैसला लिया – शामी, उमेश, अश्विन, जडेजा और मिश्रा. इस उम्मीद में किस्पिनर्स के खिलाफ इंग्लिश पारी धड़ाम जाएगी और तीनों स्पिनर एक बल्लेबाज़ जीतनास्कोर तो कर ही देंगे.भारत की शुरूआत कोई बहुत अच्छी नहीं रही. तेज़ गेंदबाज़ों ने कसी हुई लाइन परगेंदबाज़ी की. कुछ किनारे भी मिले जिनमें से कई स्लिप के ऊपर से तो कई स्लिप के आगेगिर गए. पहले 10 ओवरों के भीतर ही भारत ने 3 कैच छोड़ दिए. 11वें ओवर में गेंदपकड़ाई गई स्पिनर्स को और दोनों छोर से मामला संभाला अश्विन-जडेजा ने. पिच मेंस्पिन-रस था ही नहीं.लेकिन फिर भी कुक ज़्यादा देर तक नहीं टिके और जडेजा की गेंद पर 21 रन बनाकर पगबाधाआउट हो गए. कुक ने रिव्यू लेने के लिए साथी और अपने करियर का आग़ाज़ कर रहे हमीद सेसलाह की और रिव्यू न लेने का फैसला लिया. पर हाय ! अगर रिव्यू ले लिया जाता तो गेंदलेग स्टंप से बाहर जा रही थी. बहरहाल हमीद ने स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का अच्छाखासा इस्तेमाल किया और आगे बढ़कर कुछ अच्छे खासे शॉट्स भी लगाए. लेकिन अश्विन नेअराउंट द विकेट आकर एक सीधी गेंद पर एलबीडब्ल्यू ले लिया. जब अपने पर पड़ती है तोआदमी रिव्यू ले लेता है तो किशोर हमीद ने साफ-साफ आउट होने के बाद भी रिव्यू लेलिया. और 31 के स्कोर पर एक रिव्यू को भी आउट करा ले गए.दूसरे छोर पर जो रूट ने स्पिन के खिलाफ अपनी जड़ें मज़बूत कर लीं. रूट ने कट,स्विप, ड्राइव के साथ स्पिनरों से सौदेबाज़ी की और भोजनकाल आते-आते जम गए. डकेट नेभी आक्रामक शॉट लगाने शुरू ही किए थे कि ऐन लंच के वक्त किनारा अड़ा दिया और अश्विनकी गेंद सीधी स्लिप में खड़े रहाणे के पास 13 के स्कोर पर. इंग्लैंड का स्कोर था102-3. पहला सेशन भारत के नाम.लंच के बाद पहली गेंद पर अश्विन की गेंद मोईन अली के बल्ले का किनारा लेकर शॉर्टलेग पर खड़े चेतेश्वर पुजारा से थोड़ी दूर जा गिरी. भोजनकाल से चायकाल तक भारत कोबस यही एक मौका मिला. 102-3 से शुरूआत करके मोईन अली और जो रूट स्कोर 209-3 तक लेगए. मोईन अली की तेज़ गेंदबाज़ों ने शॉर्ट पिच गेंदों से परीक्षा ली लेकिन कोई खराबशॉट नहीं निकलवा पाए. स्पिनरों ने पहले सेशन में 3 विकेट लिए लेकिन दूसरे सेशन मेंकुछ भी मौका न मिला. इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने कोई धांसू बल्लेबाज़ी नहीं की लेकिनराजकोट की पहले दिन की पिच में ऐसा कुछ था नहीं कि स्पिनरों को थोड़ी बहुत भी मददमिल पाए.चायकाल से कोई 15 मिनट पहले शामी रन-अप में घुटने के पीछे की नस खींचवा बैठे.फिजियो आए, चैक किया और शामी बाहर चले गए. उमेश यादव ने 81वें ओवर में रूट को कैचएंड बॉल आउट कर दिया. वो भी ऐसा कि फैसला किधर भी जा सकता था. सीधे शॉट पर उमेशयादव ने कैच लिया, गेंद हथेली से उछाली एक बार-दो बार और फिर गेंद नीचे जा गिरी.अंपायर ने इसे मान लिया कि गेंद पर्याप्त समय तक कैच रख ली थी. इसलिए जो रूट 124 केस्कोर पर आउट है. इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने से कोई 40 मिनट पहले शामी कोफिर गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया लेकिन चोट परेशान करती रही.नए बल्लेबाज़ बेन स्टोक्स और पुराने बल्लेबाज़ मोईन अली ने दिन के आखिरी 11 ओवरबिना किसी परेशानी के निकाल दिए. मोईन अली 99* पर हैं और बेन स्टोक्स 19* पर हैं.गेंदबाज़ों में अश्विन ने 108-2, जडेजा ने 59-1 और उमेश ने 68-1 के आंकड़ों के साथदिन खत्म किया. 93 ओवरों में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैन ऑफ द सीरीज़ अमितमिश्रा को सिर्फ 10 ओवर मिले. बाकी 52 ओवर अश्विन-जडेजा ने किए और 31 ओवर शमी-उमेशको मिले. इंग्लैंड अगर 500+ का स्कोर निकाल जाता है तो मैच में शायद इतना समय न बचेकी फैसला आ पाए. लेकिन आज तो पहला ही दिन है और खेल एक ओवर में बदल जाता है. आज कालेखा-जोखा, तीन सेशन में आखिरी के 2 सेशन इंग्लैंड के नाम.