इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक माइकल वॉन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.अज़ीम रफीक और राणा नावेद उल हसन के बाद अब आदिल रशीद (Adil Rashid) ने भी माइकल वॉनपर नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं. आदिल रशीद ने कहा है कि उन्होंने माइकलवॉन को एशियाई खिलाड़ियों पर नस्लभेदी तंज कसते हुए सुना था. और इस मामले में जोभी एक्शन लिया जाएगा उसमें वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि पिछलेमहीने इंग्लिश क्रिकेटर अज़ीम रफीक ने माइकल वॉन पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोपलगाया था. अज़ीम रफीक ने कहा था कि साल 2009 में नॉटिंघमशर और यॉर्कशर के मैच केदौरान माइकल वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा था, 'तुमलोग बहुत ज्यादा हो गए हो. हम लोगों को इसके लिये कुछ करना होगा.' बता दें कि यहसीजन अज़ीम रफीक का पहला काउंटी सीजन था. हाल ही में अज़ीम रफीक के द्वारा किए गए इसखुलासे के बाद खलबली मच गई. और इसका असर ये हुआ कि माइकल वॉन को बीबीसी के एक शो सेबाहर कर दिया गया. वॉन 12 साल से बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘ द टफर्स एंड वॉनक्रिकेट शो’ पर काम कर रहे थे. ESPNcricinfo के मुताबिक आदिल रशीद ने कहा, 'नस्लवादसामाजिक दशा में कैंसर की तरह है. दुर्भाग्य रूप से ये प्रोफेशनल खेलों में भी है.और इसके लिए कुछ करना होगा ताकि नस्लवाद को जड़ से मिटाया जा सके. मैं अपना साराध्यान क्रिकेट पर लगाना चाहता था और ऐसा कुछ नहीं करना चाहता था कि जिससे टीम कोनुकसान हो. लेकिन मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि अज़ीम रफीक ने माइकल वॉन पर जोआरोप लगाए हैं. वो सही है. मुझे खुशी है कि पार्लियामेंट्री कमिटी परिस्थिति कोबेहतर करने की हर संभव कोशिश कर रही है. ताकि बड़े लेवल पर बदलाव हो सके. सही समयआने पर ऑफिशल्स की मदद करने में मुझे खुशी होगी. फिलहाल के लिए, ये मुद्दा काफीनिजी है. और मैं इस पर आगे कुछ कमेंट नहीं करूंगा. मैं चाहता हूं कि मेरी प्राइवेसीका सम्मान किया जाए. ताकि मैं अपने क्रिकेट पर ध्यान लगा सकूं. बता दें कि इस मामलेमें माइकल वॉन के साथ इंग्लिश बल्लेबाज गैरी बैलेंस का भी नाम सामने आया है. औरगैरी बैलेंस ने माफी भी मांग ली है. अब आगे का एक्शन तभी लिया जाएगा जब अज़ीम रफीकडिपार्टमेंट फॉर कल्चर, मीडिया एंड सपोर्ट यानी कि DCMS के सामने सबूत पेश करेंगे.बता दें कि अज़ीम रफीक के आरोपों के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECBने यॉर्कशर काउंटी को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से बैन कर दिया है. साथ हीयॉर्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस पूरे मामलेपर माइकल वॉन का कहना है कि वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिये लड़ेंगे.