The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Adelaide Strikers chase down highest ever score in BBL history

IPL Auction में किसी ने बोली नहीं लगाई, अब BBL का सबसे बड़ा चेज़ कर लिया!

मैथ्यू शॉर्ट ने जिताया है मैच.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2023, 10:32 PM IST)
Chris Lynn. Photo: ट्विटर.
Chris Lynn. Photo: Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

2011 से खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) में 11 साल बाद सबसे बड़ा टार्गेट चेज़ हो गया है. गुरुवार 05 जनवरी को खेले गए मैच नंबर 30 में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ़ T20 मुकाबले में 230 रन का लक्ष्य चेज़ कर लिया है.एडिलेड की टीम ने 19.3 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया.

इस जीत के साथ एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम बिग बैश लीग पॉइंट्स टेबल में नंबर चार पर पहुंच गई है. उन्होंने अब तक कुल आठ में से चार मुकाबले जीते हैं.

एडिलेड स्ट्राइकर्स के रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच में हीरो रहे उनके कप्तान मैथ्यू शॉर्ट. जिन्हें इस मैच में कोई भी गेंदबाज़ आउट नहीं कर पाया. और वो आखिर तक नॉट-आउट रहते हुए 59 गेंदों में 100 रन बनाकर गए. शॉर्ट ने इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

मैच की बात करें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. लेकिन उनके गेंदबाज़ों को इस मैच में बुरी मार पड़ी. बेन मैकडरमॉट (57 रन), कालेब ज्वेल (54 रन), ज़ैक क्रॉले (54 रन) और टिम डेविड (39 रन) ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 229 रन तक पहुंचाया.

लेकिन असली बल्लेबाज़ी तो दूसरी पारी में हुई. जब कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने अकेले दम पर ही मैच को खत्म करने का फैसला कर लिया. एडिलेड के लिए पारी शुरू करने आए मैथ्यू शॉर्ट ने शतक बनाया. वहीं IPL Auction 2023 में अनसोल्ड रहे क्रिस लिन ने कप्तान का साथ दिया और महज़ 29 गेंदों पर 220.68 के स्ट्राइक रेट से 64 रन कूट दिए.

इन दोनों बल्लेबाज़ों ने मैच में होबार्ट हरिकेंस के गेंदबाज़ों को एक भी मौका नहीं दिया. 

10वां सबसे बड़ा चेज़: 

T20 क्रिकेट के इतिहास में ये 10वां सबसे बड़ा चेज़ है. T20 क्रिकेट में सबसे बड़े चेज़ का रिकॉर्ड सोफिया T20 टूर्नामेंट में बुलगारिया के नाम है. जिन्होंने सर्बिया के खिलाफ़ चेज़ करते हुए 246 रन बनाए थे. 

 

वीडियो: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की वजह खुद पंत ने बता दी

Advertisement

Advertisement

()