The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Adam Gilchrist slams Australian team over mistreatment of spinner Ashton Agar for Australia in Border Gavaskar Trophy

'ऑस्ट्रेलिया ने इस प्लेयर की बहुत बेइज़्ज़ती की है...' - एडम गिलक्रिस्ट

तीसरे टेस्ट में उस प्लेयर को शामिल किया जाएगा?

Advertisement
Ashton Agar has been 'insulted' by Australian team, feels Adam Gilchrist
एडम गिलक्रिस्ट और ऑस्ट्रेलियन टीम (Courtesy: Reuters/PTI)
pic
पुनीत त्रिपाठी
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 09:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दो टेस्ट. दो हार. और दोनों मैच तीन दिन में ख़त्म. इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियन मीडिया और पूर्व प्लेयर्स दोनों बड़े चिंतित है. पहला टेस्ट भारत ने एक पारी और 132 रन से जीता. वहीं दूसरे टेस्ट में भारत को छह विकेट से जीत मिली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में टॉड मर्फ़ी को डेब्यू दिया. दूसरे टेस्ट में मैथ्यू कुनेमान की पैराशूट एंट्री कराई गई. पर इन सबसे कोई फायदा नहीं हुआ.

इस बीच ऑस्ट्रेलियन स्पिनर एश्टन एगर पर भी बहुत बात हुई. क्या एगर पेकिंग ऑर्डर में चौथे नंबर पर आ गए हैं? पर इसकी वजह क्या थी? उनके प्रदर्शन पर सवाल कब खड़े हुए? इसी मुद्दे पर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियन दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी बात कही है. गिलक्रिस्ट का मानना है कि जिस तरह से एगर को ट्रीट किया गया है, वो उनकी बेइज़्ज़ती है. गिली को ये भी लगता है कि तीसरे टेस्ट में रेनशॉ को टीम से बाहर किया जाएगा. गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के आखिरी कप्तान हैं, जिन्होंने भारत में सीरीज़ जिताई थी. 2004 के बाद ऐसा नहीं हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया के सेन रेडियो से बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा -

Embed

गिलक्रिस्ट ने आगे कहा -

Embed

हालांकि ऑस्ट्रेलियन टीम के कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड ने साफ़ कर दिया है कि एगर ऑस्ट्रेलिया नहीं लौटेंगे. जॉश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वार्नर भी इस सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं. गिलक्रिस्ट का मानना है कि तीसरे टेस्ट से रेनशॉ बाहर हो सकते हैं. उन्होंने कहा -

Embed

गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा  -

Embed

बताते चले, पहले टेस्ट में खेलते हुए मैट रेनशॉ ने 0 और 2 रन बनाए थे. दूसरे मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया था. पर डेविड वार्नर के बाहर होने के बाद उन्हें जगह मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के पास तीसरे टेस्ट के लिए तैयारी करने के लिए काफी वक्त है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में शुरू होगा. 
 

वीडियो: टीम इंडिया में सेलेक्शन पर जयदेव उनादकट ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()