The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • abhishek sharma scored brilliant century against zimbabwe in second t20 international match

6,6,6 के साथ शतक...पहले मैच में जीरो पर आउट हुए अभिषेक ने जिम्बाब्वे से पूरा बदला ले लिया!

अभिषेक शर्मा ने आलोचकों को बल्ले से जवाब दे दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही थी.

Advertisement
abhishek sharma scored brilliant century against zimbabwe in second t20 international match
अभिषेक शर्मा ने हरारे के मैदान में शानदार सेंचुरी जड़ दी है. (तस्वीर:PTI)
pic
शुभम सिंह
7 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2024, 08:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 World Cup जीतने के बाद  फैन्स को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Century) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार शतक जड़ दिया है. छक्के से पूरा किया गया यह शतक कई मायनों में खास है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली पहली मैच में हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही थी. लेकिन छक्के से अपना शतक पूरा करने वाले अभिषेक शर्मा ने आलोचकों को जवाब दे दिया है. T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में अभिषेक ने इसी के साथ ही भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है. टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव ने अभिषेक के इस शतकीय पारी की तारीफ की है.  

धैर्य के साथ खेली गई तुफानी पारी  

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम का स्कोर 10 रन ही बना था कि कप्तान गिल मुजारबानी की गेंद पर ऑउट हो गए. दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गिर जाने के बाद टीम ने संभल कर खेलना शुरू किया. आठ ओवर में टीम का स्कोर 49 रन जिसमें अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया. लेकिन इसके बाद अभिषेक ने गियर बदलना शुरू किया. 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 100 रन और ओपनर अभिषेक ने 36 गेंदों पर 67 रन बना डालें. यानी महज 12 गेंदों में उन्होंने 39 रन कूट दिए. पारी का 11वां ओवर फेंकने आए डियोन मेयर. उनके इस ओवर में अभिषेक ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से कुल 28 रन बना डाले. 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद बीजेपी के निशाने क्यों आ गए शशि थरूर?

33 गेंदों में 50 रन बनाने वाले अभिषेक ने अगले 50 रन महज़ 13 गेंदों में बना डाले. वेलिंगटन मसकदजा के ओवर में छक्के से शतक पूरा करने वाले अभिषेक ने लगातार तीन बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया. शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर वे मसकदजा की गेंद पर आउट हो गए. दूसरे छोर पर खड़े रुतुराज गायकवाड़ ने भी अभिषेक का अच्छा साथ निभाया. 

अभिषेक के प्रतिभा की चमक IPL 2024 में भी देखने को मिली थी. उन्होंने 16 मैचों में 484 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

सूर्यकुमार यादव ने की तारीफ

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अविश्वसनीय कैच पकड़ने वाले सूर्या ने भी अभिषेक की तारीफ की है. सूर्य कुमार यादव ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया है जिसमें उनकी पारी को गेम चेंजर बताया है. 

Image embed

टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार

अभिषेक शर्मा के शतक की मदद से टीम इंडिया ने  20 ओवर में दो विकेट खोकर 234 रन बना लिए. रुतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 77 रन बनाए. अभिषेक के आउट होने के बाद गायकवाड़ का अच्छा साथ दिया रिंकू सिंह ने. उन्होंने 22 गेंदों पर 48 रन बनाए. रिंकू ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके जड़ डाले.

वीडियो: इधर भारत ने वर्ल्ड कप जीता, उधर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने अपने खिलाड़ियों को सलाह दे डाली

Advertisement

Advertisement

()