The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma miss India vs Pakistan game hints captain Suryakumar Yadav

पाकिस्तान के ख‍िलाफ नहीं खेलेंगे अभ‍िषेक? सूर्या ने बढ़ाई टेंशन

नामीबिया के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए. इसके बाद उन्होंने प्लेइंग इलेवन का अपडेट दिया. इसी दौरान उन्होंने फैंस को बैडन्यूज दी.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2026, 08:28 PM IST)
surya kumar yadav, cricket news, ind vs pak
सूर्यकुमार यादव ने टीम को लेकर अपडेट दी है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने उतरी. लेकिन, फैंस की नजरें तो 15 फरवरी पर टिकी है. वह दिन जब भारत का सामना अपने सबसे बड़े कॉम्पि‍टिटर पाकिस्तान से होगा. इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने ऐसी खबर दी है, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई हैं. यह खबर टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से जुड़ी हुई है. 

नामीबिया के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए. इसके बाद, उन्होंने प्लेइंग XI पर अपडेट दिया. टीम में अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्होंने कहा,

अभिषेक अभी भी ठीक नहीं हैं. वह एक या दो मैच मिस करेंगे. संजू सैमसन टीम में आए हैं. वह उनके ही जैसे बल्लेबाज हैं. विस्फोटक. मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह आएंगे. 

सूर्यकुमार यादव ने दी बैड न्यूज

सूर्यकुमार यादव के मुताबिक, नामीबिया के खिलाफ मैच से तो अभिषेक बाहर हैं ही, अगले मैच में भी उनका खेलना तय नहीं है. भारत का अगला मैच पाकिस्तान से ही है. ऐसे में सूर्या ने यह कहकर टेंशन बढ़ा दी है कि शायद अगले मैच में भी अभिषेक न खेलें.  यह खबर फैंस के लिए अच्छी नहीं है जो कि इस हाईवोल्टेज मैच में अभिषेक की हीटिंग देखने को बेताब हैं. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के स्पिनर्स भारत के ख‍ि‍लाफ होंगे एक्स-फैक्टर, कितनी तैयार है टीम इंडिया? 

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में भी पूरी तरह फिट नहीं थे. इसके बावजूद, उन्होंने मुंबई में मैच खेला. हालांकि, वह अपना खाता नहीं खोल पाए और तबीयत बिगड़ने के कारण फील्डिंग करने भी नहीं उतर सके. भारत को पहले और दूसरे मुकाबले के बीच पांच दिन का ब्रेक मिला है. लेकिन, उम्मीद के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया है. 

पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसा था अभ‍िषेक का बल्ला

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन ही मैच खेले हैं और इन मैचों में उनके गेंदबाजों को जमकर कूटा है. एशिया कप के ग्रुप राउंड के मैच में अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए थे. इसके बाद, सुपर-4 में भी उन्होंने 13 ही गेंदों में 31 रन ठोक दिए थे. फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला. लेकिन, उनकी दो ही पारी पाकिस्तानी गेंदबाजों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए काफी थी. वहीं, पाकिस्तानी गेंदबाजों के साथ उनकी जुबानी जंग की भी काफी चर्चा हुई थी. इसी वजह से फैंस पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक को बल्लेबाजी करते देखने के लिए काफी उत्साहित थे. अब ये देखने लायक होगा कि अभ‍िषेक इस मुकाबले तक फिट होते हैं या नहीं.

वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी को लेकर क्या दावा कर दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()