The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma in full form before IPL 2026 hits 94 runs in 42 balls

IPL 2026 से पहले अभि‍षेक शर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग, 42 गेंदों में ठोक दिए 94 रन

IPL 2026 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma रिदम में आ गए हैं. उन्होंने SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. इस दौरान महज 42 गेंदों में 94 रन बना दिए.

Advertisement
pic
21 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:50 PM IST)
Abhishek Sharma, IPL 2026
अभ‍िषेक शर्मा ने SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में 42 गेंदों में ठोक दिए 94 रन. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप में अभ‍िषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बतौर वर्ल्ड नंबर 1 बैटर खेले. लेकिन, इस दौरान वो अपनी लय में नज़र नहीं आए. शुरुआती मुकाबलों में संघर्ष करते दिखे अभ‍िषेक ने IPL 2026 से ठीक पहले अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के इंट्रा स्क्वॉड मुकाबले में अभ‍िषेक ने तेजतर्रार 94 रन ठोके. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पचासा ठोकने वाले अभ‍िषेक अब IPL में पूरी लय में बैटिंग करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं.

अश्विन ने अभ‍िषेक की पारी पर क्या कहा?

SRH A के लिए ओपन करते हुए 25 साल के बैटर ने अपने चिर परिचित अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने महज 42 गेंदों में 94 रन ठोक दिए. हालांकि, वो अपना सैकड़ा पूरा नहीं कर सके. ब्राइडन कार्स ने उन्हें आउट कर दिया.  मैच को लेकर आर अश्विन ने अभ‍िषेक की बैटिंग की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा,

SRH ‘A’ ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी इनिंग पूरी की. इस दौरान उन्होंने 240+ प्रैक्टिस मैच में स्कोर कर दिया. अभ‍िषेक शर्मा सेंचुरी से चूक गए. शायद उन्होंने IPL के लिए इसे बचा लिया है.

टीम की इस शानदार बैटिंग के दौरान अभ‍िषेक स्टैंडआउट परफॉर्मर रहे. वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 31 बॉल्स में 49 रन बनाए. वहीं, इसी सीजन टीम से जुड़े सलिल अरोड़ा ने महज 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए. इस दौरान स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने 18 रन बनाए और टीम ने 240 से ज्यादा रन बना दिए.

ये भी पढ़ें : '4 ओवर नहीं डालते तो सैलरी काटो', ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को लेकर क्या बोल गए अश्विन?

अभ‍ि‍षेक की पारी से SRH खेेेमा होगा खुश 

अभ‍िषेक को अपनी इस पारी से काफी कॉन्फ‍िडेंस मिला होगा. T20 वर्ल्ड कप के दौरान पहले बीमारी फिर फॉर्म के कारण उन्होंने काफी संघर्ष किया है. अभ‍िषेक का वर्ल्ड कप अभ‍ियान किसी फिल्म की दो हाफ की तरह रही. बीमारी के कारण एक मुकाबला नहीं खेल पाने के बाद वापसी करते हुए अभ‍िषेक को लगातार 3 बार डक का सामना करना पड़ा.

हालांकि, बाएं हाथ के बैटर ने सही समय पर अपनी फॉर्म हासिल कर ली. फाइनल मुकाबले में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन ठोक दिए. वह पूरे वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 141 रन ही बना सके. इस दौरान सुपर-8 के मुकाबले में उन्होंने जिंबाब्वे के ख‍िलाफ भी 55 रनों की पारी खेली. इसके कारण उन्होंने वर्ल्ड कप अभ‍ियान को अच्छे नोट पर खत्म किया.

IPL 2026 शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है. ऐसे में अभ‍ि‍षेक की इस आतिशी पारी से सनराइजर्स हैदराबाद का भी कॉन्फ‍िडेंस भी काफी बढ़ा होगा. उन्हें अपना अभ‍ि‍यान गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू करना है. इस दौरान चोटिल पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. 

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()