The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • abhishek sharma equals unwanted record gautam gambhir t20 world cup debut duck

अभिषेक शर्मा का अनचाहा रिकॉर्ड! पहले ही मैच में दोहरा दी कोच गंभीर वाली गलती

अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत को बल्लेबाजी का न्योता मिला. फैंस को लगने लगा कि अब शुरू होगी अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी. लेकिन, हुआ ठीक उसका उलट.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:36 PM IST)
abhishek sharma, t20 world cup, ind vs usa
अभिषेक शर्मा इस समय टी20 वर्ल्ड कप के नंबर वन बल्लेबाज हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैंस को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की हिटिंग का इंतजार था. लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों का अंबार लगाने वाले अभिषेक टूर्नामेंट की अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक ने इस पारी के साथ अपने हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

पहले ओवर में अभिषेक को नहीं मिली स्ट्राइक

अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत को बल्लेबाजी का न्योता मिला. फैंस को लगने लगा कि अब शुरू होगी अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी. लेकिन, हुआ ठीक उसका उलट. पहले ओवर में तो अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक पर आने का मौका ही नहीं मिला. ईशान ने ओवर की पहली छह गेंदों में सात रन बनाए. अली खान दूसरा ओवर डालने आए. पहली गेंद पर सिंगल लेकर ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक दी.

अली खान का शिकार बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा के आते ही अली खान ने अपने स्पैल की सबसे तेज गेंद डाली. 148.7 किमी प्रति घंटा की इस बॉल पर अभिषेक ने बैकफुट पर जाकर फ्लैट हिट किया. लेकिन, वो बॉल को सही से टाइम नहीं कर सके. डीप कवर पर खड़े शुभम ने गेंद देखते ही मूव किया और सही जजमेंट के साथ कैच लपक लिया. आमतौर पर इस जगह पावरप्ले में फील्डर नहीं होते हैं. लेकिन, अमेरिकी कप्तान की शानदार फील्डिंग सेटअप का उन्हें फायदा मिल गया. अभिषेक के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. खुद अभिषेक बेहद निराश दिखे. अभिषेक के लिए टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत शून्य के साथ हुई.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की हार तय थी! नीदरलैंड्स की इस गलती ने बचा लिया 

गौतम गंभीर की बराबरी

अभिषेक इकलौते भारतीय नहीं हैंं, जो टी20 वर्ल्ड कप में अपने डेब्यू मैच में डक हो गए हों. उनके अलावा गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, शार्दुल ठाकुर और दीपक हुड्डा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि, केवल आशीष और अभिषेक ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो कि टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर गोल्डन डक हुए हैं. 

वहीं, अभिषेक गौतम गंभीर के बाद दूसरे ऐसे भारतीय ओपनर हैं जो कि इस तरह अपने डेब्यू मैच में डक हुए. साल 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ओपनिंग कर रहे थे. इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में वह तीन गेंद खेलकर डक हो गए थे. 19 साल बाद अब फिर से ऐसा हुआ है.

T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा गोल्डन डक कोई पहली बार नहीं हुए हैं. बल्कि, पिछली T20 इंटरनेशनल पारियों में ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन डक होने से पहले अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली टी20 सीरीज में भी 2 बार गोल्डन डक हुए थे.

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()