अभिषेक शर्मा कहां फंस रह हैं, पता चल गया?
अभिषेक शर्मा Abhishek Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बैटिंग से फिर निराश किया. इस मैच में वह 9 रन बनाकर आउट हुए.
.webp?width=210)
टी20 वर्ल्ड कप मे भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सेमीफाइनल मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने फिर निराश किया. इस नॉकआउट मुकाबले में उनसे धुआंधार बैटिंग कि उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. वर्ल्ड के नंबर वन T20I बैटर अभिषेक ने तेज-तर्रार शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए. लेकिन, वह क्रीज पर सिर्फ 7 गेंद तक ही रुक पाए. मैच में उनकी पुरानी कमजोरी फिर सामने आ गई. उन्हें ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने चलता किया. वह 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए.
ऑफ स्पिनर की काट नहीं ढूढ पाए अभिषेकमौजूदा टी20 वर्ल्ड कप अभिषेक के लिए 'नाइटमेयर' रहा है. एकाध मैच को छोड़ दिया जाए, तो उन्होंने ज्यादातर स्ट्रगल किया है. वह इस वर्ल्ड कप में ऑफ स्पिनर्स की काट ढूंंढने में नाकाम रहे. इंग्लैंड के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में ऑफ अभिषेक ऑफ स्पिनर विल जैक्स की बॉल पर आउट हो गए.
ये भी पढ़ें: राशिद खान की गई कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की मिली सजा?
भारत की पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा स्ट्राइक पर थे. इस दौरान विल जैक्स ने वैरिएशन लाते हुए स्लोअर गेंद डाली, जिस पर उन्होंने करारा शॉट लगाना चाहा. गेंद मिस टाइम हुई और हवा में उठ गई. इसके बाद, मिड विकेट पर उनका कैच फिल साल्ट ने लपक लिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने ज्यादातर ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल किया है. इस बीच, वह 3 बार ऑफ स्पिनर्स की बॉल्स पर आउट हुए. इसके अलावा, एक बार उन्हें लेफ्ट हैंड ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने चलता किया. वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक, सलमान अली आगा, आर्यन दत्त और विल जैक्स की गेंदों पर आउट हुए हैं. ये सभी ऑफ स्पिनर हैं. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ वह लेफ्ट हैंड ऑर्थोडॉक्स अकील हुसैन की बॉल पर आउट हुए थे.
अभिषेक ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्डइंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया. वह भारत के पहले बैटर हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में कम से कम 7 पारियों में सबसे कम बैटिंग एवरेज है. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने 7 इनिंग्स में 12.71 के औसत से 85 रन बनाए हैं. इससे पहले, विराट कोहली ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 18.87 के एवरेज से 151 रन बनाए थे. इस लिस्ट में शिवम दुबे तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 7 पारियों में 22.16 के औसत से 133 रन स्कोर किए थे.
वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

.webp?width=60)

