The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Nayar questions exclusion of Shreyas Iyer from Asia Cup squad and reserved players list

'मेन टीम तो छोड़िए रिजर्व में भी...' अय्यर की अनेदखी पर भयंकर गुस्सा हुए पूर्व कोच

ICC Champions Trophy से लेकर IPL 2025 तक शानदार प्रदर्शन करने वाले Shreyas Iyer की Asia Cup 2025 के स्क्वॉड में अनदेखी ने सबको हैरान कर दिया है. पूर्व असिस्टेंट कोच Abhishek Nayar ने भी सेलेक्टर्स के इस फैसले पर निराशा जताई है.

Advertisement
Asia Cup 2025, Shreyas Iyer, Abhishek Nayar
श्रेयस अय्यर ने इस सीज़न आईपीएल में बनाए थे 604 रन. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
20 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 20 अगस्त 2025, 07:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एश‍िया कप (Asia Cup 2025) के लिए 15 सदस्यीय टीम तो दूर रिजर्व्ड प्लेयर्स की लिस्ट में भी जगह नहीं देकर टीम इंडिया (Team India) के सेलेक्टर्स ने सभी को हैरान कर दिया है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) से लेकर IPL 2025 तक उन्होंने हर बार प्रदर्शन करके दिखाया है. 19 अगस्त को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आगामी एश‍िया कप के लिए टीम की घोषणा की. इसके बाद से ही सेलेक्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच अभ‍िषेक नायर (Abhishek Nayar) ने भी श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं देने पर सवाल उठा दिया है.

नायर ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने इस साल IPL में शानदार प्रदर्शन किया था. पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने न सिर्फ 11 साल बाद टीम को फाइनल में पहुंचाया था, बल्कि खुद बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था. IPL 2025 में खेले 17 मुकाबलों में उन्होंने 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए. अब इसी को लेकर निराशा जताते हुए पूर्व बैटिंग कोच ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान पूछा, 

Image embed

उन्होंने आगे कहा, 

Image embed

अभ‍िषेक नायर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें : गिल को उपकप्तान नहीं बनाने वाले थे आगरकर, लेकिन गंभीर ने ऐसे पलट दिया खेल!

आगरकर ने क्या बताई वजह?

इस बीच, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अय्यर और यशस्वी जायसवाल से जुड़ी अटकलों पर बात की. श्रेयस के बारे में अगरकर ने बताया, 

Image embed

वहीं, यशस्वी जायसवाल को लेकर उन्होंने कहा,  

Image embed

एशि‍या कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई से 10 सितंबर को है. टीम को पाकिस्तान से 14 सितंबर को भ‍िड़ना है. ग्रुप ए में टीम इंडिया और पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान भी शामिल हैं. 

वीडियो: शुभमन गिल के कारण टीम से बाहर हो सकते हैं संजू सैमसन? पूर्व क्रि‍केटर ने जताई चिंता

Advertisement

Advertisement

()